पानी लेने के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, छानबीन में जुटी पुलिस Ranchi News

Jharkhand News आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसकी पत्नी रीना देवी से भी मारपीट हुई है। पति से मारपीट के बाद पत्‍नी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:58 PM (IST)
पानी लेने के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, छानबीन में जुटी पुलिस Ranchi News
पति अभी गंभीर रूप से घायल है।

रांची, जासं। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के बालू गांव में पानी लाने के लिए चापाकल पर गए दंपत्ति पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में राजेंद्र गोप बुरी तरह घायल हो गया। उसके आगे के दो दांत टूट गए। डंडे के प्रहार से नाक की हड्डी टूट गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसकी पत्नी रीना देवी से भी मारपीट हुई है। घटना को लेकर रीना ने गांव के ही विष्णु महतो, कालेश्वर महतो, अमित महतो, चंपा व अन्य के खिलाफ प्राथमीकि दर्ज कराई है।

रीना के अनुसार 22 जनवरी की सुबह उसके पति राजेंद्र गोप घर के नजदीक चापाकल पर पानी भरने गए थे। इसी बीच लाठी-डंडों से लैस आरोपितों ने हमला कर दिया। हो हंगामा सुन कर वह वहां पहुंची तो पति को बेहोश पाया। उसे उठाने लगी तो रीना के साथ भी मारपीट की गई। छेड़खानी की कोशिश की। थाने में प्राथमि‍की दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी