गामा सिंह की शव यात्रा में उमड़ा शहर, साथियों ने कहा-बहुत याद आएंगे

जागरण संवाददाता, रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता गामा सिंह का बुधवार को हरमू मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 09:52 PM (IST)
गामा सिंह की शव यात्रा में उमड़ा शहर, साथियों ने कहा-बहुत याद आएंगे
गामा सिंह की शव यात्रा में उमड़ा शहर, साथियों ने कहा-बहुत याद आएंगे

जागरण संवाददाता, रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता गामा सिंह का बुधवार को हरमू मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व पूर्व प्रात: 11 बजे मेट्रो रोड स्थित उनके आवास से रातू रोड गुरुद्वारा होते हुए उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, परिजन, शुभचिंतक और शहर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। स्व. गामा सिंह के पार्थिव शरीर को भाजपा प्रदेश कार्यालय भी लाया गया गया, जहां पार्टी के सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बता दें कि मंगलवार सुबह उनके पेट में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें गुरुनानक अस्तपाल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

----------

बेटियों ने दिया कंधा, बेटे ने मुखाग्नि

रातू रोड के मैट्रो गली से सुबह निकली शवयात्रा में शामिल लोगों की संख्या गामा सिंह की लोकप्रियता की भी कहानी कह रही थी। स्व. गामा सिंह बेटियों के कंधे से मुक्तिपथ की ओर अग्रसर हुए। बेटे गुरुप्रीत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के मौके पर अर्जुन मुंडा, रामटहल चौधरी, डा. रवींद्र राय, धर्मपाल सिंह, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, संजीव विजयवर्गीय, नवीन जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रदीप सिन्हा, सुनील शर्मा, वरुण साहू, नंदकिशोर अरोड़ा, रमेश सिंह, पंकज वर्मा, अरुण पांडेय, मुकेश सिंह, संदीप नागपाल, अरविंद सिंह पिंटू, ओमप्रकाश, मुकेश मुक्ता, अरुण झा, बसंत दास, बजरंग वर्मा, राजा सिंह, सुवंश पांडेय, देवेंद्र शर्मा, भीम प्रभाकर, अजय गिरी, राहुल चौधरी, विनोद महतो, राकेश शर्मा, राजेश सिंह, डॉ. वीरेंद्र बहादुर, सुजीत चौरसिया, जीतन यादव, भोला सिंह, छत्रधारी महतो, बलशाई महतो, गोपाल सोनी, सूरज साहु, ओमप्रकाश पांडेय, रविंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, विनोद वर्मा, सन्नी वर्मा आदि उपस्थित थे।

---------------

पार्टी के झंडे में लिपटा शव

स्वर्गीय गामा सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मानपूर्वक लाया गया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज चढ़ाकर प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित किए और गामा भैया अमर रहे और जबतक सूरज चाद रहेगा, गामा भैया का नाम रहेगा जैसे नारे भी लगाए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सासद पीएन सिंह, रवीन्द्र कुमार राय, रामटहल चौधरी, मंत्री राज पलिवार, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव, आदित्य साहू, ऊषा पाडे, प्रदीप वर्मा, संजय सेठ, राकेश प्रसाद, सुबोध सिंह, सीमा शर्मा, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, विनय लाल बालमुकुंद सहाय, शैलेन्द्र सिंह, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, ज्योतिरीश्वर सिंह, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, आरती राणा, पूनम प्रकाश, अमरावती वर्मा, शकुंतला जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, अशोक बड़ाईक, प्रेम मित्तल, सावरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा, प्रेम मित्तल, प्रेम कटारुका, सोना खान, अमरदीप यादव, आरती सिंह, अमरप्रीत सिंह काले सहित राची महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

-----------

बंद रहीं दुकानें

भाजपा नेता गामा सिंह के निधन को लेकर बुधवार को शास्त्री मार्केट, अपर बाजार सहित कृष्णा नगर कॉलोनी के निवासियों ने दोपहर दो बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दाह संस्कार के बाद दुकानें खोली गई। वहीं, रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने गामा सिंह के निधन पर ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय बंद रखा। गामा सिंह ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष थे।

--------------

chat bot
आपका साथी