झारखंड में आज से जमीन के म्यूटेशन से लेकर रसीद कटाने सहित सभी कार्य शुरू, इसलिए था बंद

Jharkhand News अब जमीन के म्यूटेशन (Mutation Of Land) से लेकर रसीद कटाने (Deducting Receipt) सहित सभी तरह के कार्य के लिए इंतज़ार नहीं करना होगा। सोमवार से चार दिनों से हो रहा इंतजार अब खत्म हो गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:52 AM (IST)
झारखंड में आज से जमीन के म्यूटेशन से लेकर रसीद कटाने सहित सभी कार्य शुरू, इसलिए था बंद
Jharkhand News : झारखंड में आज से जमीन के म्यूटेशन से लेकर रसीद कटाने सहित सभी कार्य शुरू

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand News : अब जमीन के म्यूटेशन (Mutation Of Land) से लेकर रसीद कटाने (Deducting Receipt) सहित सभी तरह के कार्य के लिए इंतज़ार नहीं करना होगा। सोमवार से चार दिनों से हो रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। झारभूमि पोर्टल (Jharbhoomi Portal) को झारखंड स्टेट डाटा सेंटर (Jharkhand State Data Center) में शिफ्ट किया जा रहा था। इसलिए  पूरे झारखंड में कामकाज ठप था।

13 जनवरी से डाउन था सर्वर

मामला झारभूमि पोर्टल को बेहतर सुरक्षा, गुणवत्ता, तेजी के साथ काम करना और छेड़छाड़ को रोकने के लिए इस पर काम लगाया गया था। साथ ही 13 जनवरी से इसका सर्वर डाउन था। क्योंकि, झारभूमि पोर्टल को झारखंड स्टेट डाटा सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा था । इसलिए राजस्व कार्य को बंद करके रखा गया था। फिलहाल अंचलों में राजस्व का काम, प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य काम हो सकेगा। इसके अतिरिक्त रसीद कटवाने को लेकर आवेदक आवेदन कर सकेंगे।

जमीन के म्युटेशन से संबंधित आवदेन को देख जा सकता है

झारखंड भू-राजस्व विभाग का आधिकारिक पोर्टल है झारभूमि पोर्टल। इसमें पूरे राज्य की जमीन से संबंधित आंकड़े व दस्तावेज अपलोड किए गए हैं। घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का लगान इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। जमीन के म्युटेशन से संबंधित आवदेन और उसकी स्थिति को देख जा सकता है।

chat bot
आपका साथी