Lalu Yadav News: लालू यादव को डेढ़ महीने जेल, 6000 रुपये जुर्माना, पलामू कोर्ट ने आचार संहिता उल्‍लंघन पर सुनाई सजा

Lalu Yadav News राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पलामू कोर्ट में पेश हुए। लालू की तरफ से हाई कोर्ट के वकील प्रभात कुमार सिंह ने पैरवी की। कोर्ट ने उन्‍हें डेढ़ महीने जेल 6000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jun 2022 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jun 2022 12:15 PM (IST)
Lalu Yadav News: लालू यादव को डेढ़ महीने जेल, 6000 रुपये जुर्माना, पलामू कोर्ट ने आचार संहिता उल्‍लंघन पर सुनाई सजा
Lalu Yadav News: लालू यादव हुए रिहा।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Lalu Yadav News बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में झारखंड के पलामू सिविल कोर्ट में पेश हुए। लालू की तरफ से झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्‍ठ वकील प्रभात कुमार सिंह ने पैरवी की। कोर्ट ने उन्‍हें डेढ़ महीने जेल, 6000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। लालू यादव को कोर्ट ने तुरंत ही छोड़ते हुए केस का निष्‍पादन कर दिया। इस मामले में लालू रांची के होटवार जेल में रहते हुए पहले ही डेढ़ महीने की सजा काट चुके हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पलामू कोर्ट में पेशी के बाद पटना के लिए रवाना हो गए हैं। यह मामला पलामू कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा था।

Jharkhand | Former Bihar CM and RJD chief Lalu Prasad Yadav to appear before the special MP, MLA court in Palamu, in connection with a model code of conduct violation case of 2009; security tightened outside the court pic.twitter.com/tgWv86n4zA— ANI (@ANI) June 8, 2022

लालू यादव की तरफ से कोर्ट में हाई कोर्ट के वकील प्रभात कुमार सिंह पैरवी कर रहे थे। लालू के पलामू के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गढ़वा जिले में साल 2009 में मामला दर्ज हुआ था। पलामू कोर्ट ने सुनवाई के बाद लालू को डेढ़ माह जेल की सजा देकर कोर्ट ने छोड़ दिया है। लालू को दंड के रूप में 6000 रुपये देने हैं। लालू को आज ही पलामू कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद लालू यादव बिहार के लिए रवाना हो गए। उनके साथ भोला यादव और जय प्रकाश नारायण यादव भी मौजूद रहे।

बता दें कि पलामू कोर्ट मॉर्निंग चल रहा है। 7:30 बजे खुलने का समय है। इसके बाद लालू कोर्ट में पेश हुए। यह मामला चुनावी सभा के दौरान निर्धारित स्थान से दूसरे स्थान पर हेलिकाप्टर लैंड करने से जुड़ा है। कोर्ट में पेश होने के बाद लालू यादव के लिए 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए उड़ जाएंगे।

लालू यादव पलामू कोर्ट में सुबह 7:30 बजे जैसे ही कोर्ट खुला पेशी के लिए पहुंच गए। पलामू कोर्ट परिसर के बाहर लालू के समर्थकों की काफी भीड़ लगी रही। कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

पलामू कोर्ट के फैसले के बाद लालू यादव वहां से निकल गए है। जानकारी के अनुसार लालू यादव 11 बजे पटना के लिए रवाना होने वाले है। लालू यादव हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी