खलारी पुलिस ने तीन डकैतों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खलारी : खलारी पुलिस ने तीन शातिर डकैतों को पकड़कर बड़ी सफलता अर्जित की है। पकड़ाए अपरा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 05:15 PM (IST)
खलारी पुलिस ने तीन डकैतों को किया गिरफ्तार
खलारी पुलिस ने तीन डकैतों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खलारी : खलारी पुलिस ने तीन शातिर डकैतों को पकड़कर बड़ी सफलता अर्जित की है। पकड़ाए अपराधियों में अफताब अंसारी चतरा जिला के पिपरवार थानाक्षेत्र के न्यू मंगरदाहा का रहने वाला है। वहीं दो अन्य अपराधी दाबिर तथा दानिश उत्तर प्रदेश के बदायु जिला अंतर्गत बिल्सी थानान्तर्गत बेहरा गोसाई का रहने वाला है। गुप्त सूचना मिलने के बाद 25 मई को खलारी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीवरंजन लाल ने सषस्त्र बलों के साथ खलारी के नारायण धौड़ा के निकट वाहन चेकिंग षुरू किया। इसी क्त्रम में रात पौने नौ बजे तीन लड़के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से कूदकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से दो देषी कट्टा, .315 का दो तथा .32 का दो जिन्दा गोली, लूट के हिस्सेदारी से मिले बारह हजार रूप्ए और एक चोरी का मोटरसाइकिल मिला। पूछताछ के दौरान पता चला कि इनलोगों ने अबतक चार से अधिक गृह डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वहीं खलारी-बीजूपाड़ा रोड में सड़क डकैती भी किया है। इनलोगों ने पिपरवार में सनाउल्लाह तथा मो. ताज के घर डकैती किया था। इसके अलावा पतरातू के हफुआ, पिठोरिया और चान्हों में घर में घुसकर डकैती किया है। इस गिरोह के सरगना अफताब की बहन बदायु में रहती है। वहीं से अपने साथ लड़कों को लाता था और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। लूट को अंजाम देने के बाद अफताब हवाई जहाज से दिल्ली चला जाता था फिर वहा से बदायु पहुंचता था। गिरफ्तार लोगों में आफताब, दाबिर तथा दानिश है। दाबिर और दानिश उप्र बदायु जिला के बिल्सी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। सरगना आफताब की बहन बदायु में रहती है। आफताब पिपरवार का रहने वाला है। बदायु में भी घर बना लिया है।

chat bot
आपका साथी