कांके के ग्रामीण भड़के, विधायक को कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलाया

कांके (रांची), जागरण संवाददाता। कांके विधायक डॉ. जीतूचरण राम को मंगलवार को प्रखंड के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 01:30 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 01:30 PM (IST)
कांके के ग्रामीण भड़के, विधायक को कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलाया
कांके के ग्रामीण भड़के, विधायक को कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलाया

कांके (रांची), जागरण संवाददाता। कांके विधायक डॉ. जीतूचरण राम को मंगलवार को प्रखंड के सुकुरहुट्टू गांव में ग्रामीणों के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने विधायक को कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलने को मजबूर किया। ग्रामीणों ने कहा कि बिना सड़क पर चले आपको हमारी दिक्कतों की जानकारी नहीं होगी। आक्रोश को देखते हुए विधायक को कीचड़ भरी सड़क पर चलना पड़ा।

हुआ यूं कि सुकरहुट्टू गांव की मुख्य सड़क में नाली नहीं बनी है। इस कारण इस पर 24 घंटे गंदा पानी बहता रहता है। ग्रामीण विगत चार साल से विधायक से यहां पर सड़क व नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। विगत 10 जनवरी को ग्रामीणों ने यहां पर विधायक के पुतला दहन की तैयारी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि विधायक स्वयं आएंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए विधायक ने 15 जनवरी को वहां आने का समय दिया था। मंगलवार को विधायक वहां पहुंचे थे। विधायक जैसे ही गांव पहुंचे ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गो बैक के नारे लग। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और खरी-खोटी सुनाई। बाद में सड़क व नाली के शीघ्र निर्माण का आश्वासन विधायक ने ग्रामीणों को दिया।

क्या कहना है कि ग्रामीणों का :

ग्रामीणों ने कहा कि काके विधानसभा क्षेत्र से लगातार 30 वर्षो से बीजेपी के ही विधायक चुनाव जीतते रहे हैं। इसके बावजूद यहां के सुकुरहुटू गाव के साहू टोला में नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र की 30 हजार की आबादी इसी गंदे पानी से होकर आवागमन करती है। नाली व सड़क बनवाने के लिए कई बार यहा के स्थानीय लोगों ने पूर्व के विधायकों के साथ-साथ वर्तमान काके विधायक डॉ. जीतू चरण राम से भी कहा, लेकिन चार वषरें बाद भी साहू टोला की स्थिति नारकीय बनी हुई है।

नारकीय बना जीवन, करेंगे वोट का बहिष्कार :

युवकों ने कहा कि 30 वर्षो से काके विधानसभा में भाजपा का राज रहा, लेकिन यहा के लोगों का जीवन नारकीय ही बना हुआ है। इस बार हम वोट का बहिष्कार करेंगे। कोट-

सुकरहुट्टू गांव की यह पुरानी समस्या है। यहां पर शीघ्र ही सड़क व नाली का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों का आक्रोश जायज है।

डॉ. जीतूचरण राम, कांके विधायक।

chat bot
आपका साथी