JSSC Latest News: अब 10 अक्टूबर से भर सकेंगे मैट्रिक लेवल परीक्षा फार्म, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा एलान

JSSC Latest News झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले आवेदकों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। अब आनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक भरे जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 01:28 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 04:56 AM (IST)
JSSC Latest News: अब 10 अक्टूबर से भर सकेंगे मैट्रिक लेवल परीक्षा फार्म, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा एलान
JSSC Latest News: झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के आवेदकों के लिए बड़ी खबर है।

रांची, राज्य ब्यूरो। JSSC Latest News झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की “झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022“ लिए अब आनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से भरे जाएंगे। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 नवंबर निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन शुक्रवार से ही भरे जाने थे लेकिन तकनीकी कारणों से यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद आयोग ने आनलाइन आवेदन की तिथियां बढ़ा दीं। इससे पहले भी आनलाइन आवेदन की तिथियां बढ़ाई गई थी। जब इस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी हुआ था तब इसके लिए आनलाइन आवेदन 11 सितंबर से भरे जाने थे।

आयोग द्वारा दूसरी बार जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आनलाइन आवेदन के क्रम में परीक्षा शुल्क भुगतान 12 नवंबर तक हो सकेगा। फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है। किए गए आनलाइन आवेदन में 16 से 19 नवंबर के बीच संशोधन किया जा सकेगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से उद्योग विभाग में 455 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें कीटपालक एवं समकक्ष तथा कुशल शिल्पी एवं समकक्ष पद शामिल हैं। अन्य विभागों से रिक्तयां मिलने के बाद पदों की संख्या बढ़ सकती है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच की सुरक्षा में रांची में 15 अतिरिक्त डीएसपी होंगे तैनात

रांची के जेएससीए स्टेडियम में नौ अक्टूबर को प्रस्तावित भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 क्रिकेट मैच की सुरक्षा में रांची में 15 अतिरिक्त डीएसपी की तैनाती होगी। रांची के एसएसपी के आग्रह पर पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सभी 15 डीएसपी सात अक्टूबर की सुबह से 10 अक्टूबर तक या मैच की समाप्ति तक रांची जिले में प्रतिनियुक्त रहेंगे।

ये हैं डीएसपी, जिनकी हुई है तैनाती

राजकुमार मेहता (जैप-7, हजारीबाग), हीरालाल रवि (जेएपीटीसी, पद्मा), कुमार वेंकटेश्वर रमण (विशेष शाखा), अशोक कुमार सिंह (आइआरबी-5 गुमला), दीपक कुमार-1 (जैप-8, पलामू), आशुतोष कुमार सत्यम (आइआरबी-10, पलामू), कौशर अली व ज्ञान रंजन (झारखंड जगुआर), अनुदीप सिंह (एसआइआरबी-2 खूंटी), राम सामद (आइआरबी-3 चतरा), मनोज कुमार महतो (जैप-2 टाटीसिलवे), रंजीत लकड़ा (सीआइडी), तारामणि बाख्ला व सुमन गिनी नाग (जैप-10 महिला बटालियन, होटवार) व संजय कुमार (आइआरबी-9 गिरिडीह)।

chat bot
आपका साथी