संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी के दर्शन पर हुआ विमर्श

रांची जेपी विचार मंच ने बुधवार को छगनलाल स्मृति भवन में संपूर्ण क्रांति दिवस क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 01:53 AM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 01:53 AM (IST)
संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी के दर्शन पर हुआ विमर्श
संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी के दर्शन पर हुआ विमर्श

जागरण संवाददाता, रांची : जेपी विचार मंच ने बुधवार को छगनलाल स्मृति भवन में संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम मित्तल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रमोद मिश्रा ने जेपी के राजनीतिक दर्शन से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जेपी की क्रांति आज भी अधूरी है। अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने कहा कि जेपी की संपूर्ण क्रांति के अवधारणाओं पर विचार एवं विमर्श करने की आवश्यकता है तभी व्यवस्था में परिवर्तन हो सकेगा। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार सिन्हा ने किया। संकट मोचन रामनवमी पूजा समिति की नई कमेटी गठित

जागरण संवाददाता, रांची : हटिया स्टेशन संकट मोचन रामनवमी पूजा समिति की नई कमेटी गठित की गई है। इसमें नंदन यादव को संरक्षक, इंदरजीत सिंह को सह संरक्षक तथा अमित पाडेय को अध्यक्ष बनाया गया है। मंदिर प्रागण में हुई बैठक के दौरान पुरानी कमेटी भंग कर नई समिति बनाई गई। इसके साथ ही पिछले वर्ष का बजट पास किया गया। इस साल के बजट पर चर्चा की गई। यह पूजा समिति का 24 वां वर्ष है। रामनवमी की पूजा 2 अप्रैल को होगी। 3 अप्रैल को भव्य भंडारा का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे से शाम तक भोग वितरण किया जाएगा। रामनवमी के दिन चना, गुड़, शर्बत का वितरण किया जाएगा। इ

ंदरजीत सिंह ने कहा कि रामनवमी के दिन ही मंडल झाकी तथा अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता होगी।ं उसी दिन अच्छा प्रदर्शन करनेवालों को पुरस्कृत किया जाएगा। महिलाओं, बुजुर्ग एवं बच्चो के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए पूरे मैदान में बैरिकेडिंग की जाएगी।

समिति में संयोजक की जिम्मेदारी संजय सिंह, अजय सिंह, अंजनी सिंह, बिनु सिंह, छोटन सिंह, काली सिंह, विजय सिंह, राकेश सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार, संजय सिंह,सचिव चंदन यादव,कोषाध्यक्ष बबलू यादव,वरीय उपाध्यक्ष रितेश, भोला यादव, अरुण बाउरी, रजनीश सिंह, संतोष यादव,उपाध्यक्ष कवींद्र सिंह, पवन, गौतम बाउरी,सोमनाथ,, बंटू सिंह, आकाश रजवार, आकाश कुमार, अमन यादव,राज कुमार, राजेश, मंत्री शांतनु यादव , अभिषेक कुमार, अभिषेक सिंह,संजय कुमार, अभिजीत बाउरी व करण माझी को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी