Lok Sabha Elections: महागठबंधन की 14 सीटों को लेकर स्ट्रेटजी सेट, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर चला दांव

Jharkhand Politics लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों पर महागठबंधन ने जीत की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। महागठबंधन की ओर से इस चुनाव में महिला प्रत्याशियों को अधिक टिकट दिया गया है। अब तक घोषित 12 सीटों में से चार महिलाएं शामिल हैं। वहीं रांची सीट पर भी महिला प्रत्याशी पर दांव खेलने की तैयारी में है।

By Ashish Jha Edited By: Shashank Shekhar Publish:Tue, 16 Apr 2024 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 09:51 PM (IST)
Lok Sabha Elections: महागठबंधन की 14 सीटों को लेकर स्ट्रेटजी सेट, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर चला दांव
महागठबंधन की 14 सीटों को लेकर स्ट्रेटजी सेट, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर चला दांव (फाइल फोटो)

HighLights

  • अबतक घोषित 12 सीटों में से चार महिलाएं, रांची में महिला पर दांव लगाने की तैयारी
  • पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को भी सम्मानजनक सीटें देकर कांग्रेस ने गणित उलझाया

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। अब तक हुई घोषणा के अनुसार एक तिहाई उम्मीदवार महिलाएं हैं और इस निर्णय से महागठबंधन ने सभी को चौंका दिया है।

महागठबंधन उम्मीदवारों में कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह, अनुपमा सिंह, राजद से ममता भुइयां और झामुमो से जोबा मांझी महिला उम्मीदवार हैं। इस प्रकार महागठबंधन ने अब तक एक तिहाई उम्मीदवार आधी आबादी के बीच से बनाया है। अभी रांची और जमशेदपुर के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।

BJP ने अब तक दो महिलाओं को दिया टिकट

माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक पर महिला उम्मीदवार को उतारा जा सकता है। ऐसा होने पर महागठबंधन से महिला उम्मीदवारों की संख्या भाजपा की तुलना में कहीं अधिक होगी। भाजपा ने अभी तक दो महिलाओं को ही उम्मीदवार बनाया है।

महिलाओं के अलावा महागठबंधन ने सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की है। इस वर्ग से कांग्रेस ने दो और झामुमो ने एक को उम्मीदवार बनाया है। इस प्रकार महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व भी एक चौथाई हो रहा है।

झामुमो ने गिरिडीह से मथुरा महतो को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस से जयप्रकाश भाई पटेल और दीपिका पांडेय सिंह पिछड़ा वर्ग से आते हैं। झामुमो ने गिरिडीह से मथुरा महतो को उम्मीदवार बनाया है और वो भी इसी बिरादरी से हैं। कांग्रेस से केएन त्रिपाठी और अनुपमा सिंह अगड़े वर्ग से आते हैं जबकि भाकपा माले की ओर से उम्मीदवार बने विनोद सिंह भी अगड़ी जाति से आते हैं।

इस प्रकार एक चौथाई भागीदारी अगड़ी जातियों को भी दी गई है। अनुसूचित जनजाति से अब तक पांच उम्मीदवार खड़े किए गए हैं जबकि अनुसूचित जाति से राजद उम्मीदवार ममता भुइयां हैं।

ये भी पढ़ें-

Congress Candidates List: कांग्रेस ने झारखंड में तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand Politics: 'झारखंड का जल-जंगल-जमीन...', Kalpana Soren ने आदिवासियों संग की चर्चा, कर दी ये अपील

chat bot
आपका साथी