Jharkhand Weather Update: आज पूरे राज्य में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Update News बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम से मानसून सक्रिय हुआ है। 19 अगस्त को एक बार फिर से लो प्रेशर सिस्टम बनेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 10:33 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 02:38 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज पूरे राज्य में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Weather Update: आज पूरे राज्य में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update News सोमवार को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के बुलेटेन में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से ही लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जो बंगाल, झारखंड से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसका असर झारखंड में सोमवार तक देखने को मिलेगा।

इसकी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावान है। वहीं 18 अगस्त यानी मंगलवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं 19 अगस्त को एक बार फिर से लो प्रेशर सिस्टम बनता दिख रहा है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा में सबसे ज्यादा 44.7 मिमी, कुरडेग, कोलेबीरा में 40-40 मिमी, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, तोरपा एवं तेनुघाट में 30-30 मिमी, चांडिल, बालूमाथ, बरकीसुरैया, पुटकी, पंचेत में 20-20 मिमी, रामगढ़, जामताड़ा, नीमडीह, हिंदगीर, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, महेशपुर, पालकोट, बगोदर, जमशेदपुर, पापुंकी एवं कोनार में 10-10 मिमी वर्षा हुई।

वहीं रांची में अभी तक केवल 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। वहीं राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान भी चाईबासा में ही दर्ज किया गया। यहां का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में पूर्वी सिंहभूम का जमशेदपुर ज्यादा गर्म रहा यहां अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के द्वारा सोमवार को झारखंड के पश्चिमी तथा मध्य भागों यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

रांची में भी दिन में गर्जन के साथ होगी कई बार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रांची में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर दिखेगा। ऐसे में शहर में दिन में एक से दो हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी