Jharkhand Weather Today: आज से बदलने वाला है झारखंड का मौसम, गर्मी के बाद मिलेगी राहत; इन 8 जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather कुछ दिनों पूर्व हुई वर्षा के बाद जहां राजधानी व आसपास के जिलों का तापमान गिर गया था तो वहीं दो दिनों से तेज धूप ने दोबारा लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आज राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची रामगढ़ हजारीबाग गुमला बोकारो व खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

By kumar Gaurav Edited By: Mukul Kumar Publish:Sun, 14 Apr 2024 07:42 AM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2024 07:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: आज से बदलने वाला है झारखंड का मौसम, गर्मी के बाद मिलेगी राहत; इन 8 जिलों में होगी बारिश
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  • राजधानी में आज होगी वर्षा, कल से शुष्क रहेगा मौसम
  • राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से और दक्षिणी हिस्से में वर्षा होने की है संभावना

जागरण संवाददाता, रांची।  Jharkhand News Today राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पूर्व हुई वर्षा के बाद जहां राजधानी व आसपास के जिलों का तापमान गिर गया था तो वहीं दो दिनों से तेज धूप ने दोबारा लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अप्रैल को राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो व खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इससे इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। जबकि शेष हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहेगा। रांची समेत आसपास के जिलों में 14 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 15, 16 और 17 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 42 मिमी गिरिडीह के पालगंज में हुई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-

Bhagalpur News: दारोगा पर दत्तक पुत्री की मां ने लगाया गंभीर आरोप, बचाव में बेटी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ara News: अनियंत्रित बालू लदे ट्रक से कुचलकर मां और दो माह के पुत्र की मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल

chat bot
आपका साथी