Jharkhand Weather: रिमझिम फुहारों से रांची में 9 डिग्री तक गिरा तापमान, बढ़ी सिहरन; जानिए मौसम के मजाज

राजधानी रांची व आस-पास के जिलों में रविवार को दोपहर हुई वर्षा से दोबारा सिहरन बढ़ गई है। राज्य के सभी हिस्सों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। दिनभर हुई वर्षा से तापमान में काफी गिरावट भी हुई है।

By kumar GauravEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2023 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2023 10:24 PM (IST)
Jharkhand Weather: रिमझिम फुहारों से रांची में 9 डिग्री तक गिरा तापमान, बढ़ी सिहरन; जानिए मौसम के मजाज
रिमझिम फुहारों से रांची में 9 डिग्री तक गिरा तापमान

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में राजधानी रांची व आस-पास के जिलों में रविवार को दोपहर हुई वर्षा से दोबारा सिहरन बढ़ गई है। राज्य के सभी हिस्सों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। दिनभर हुई वर्षा से तापमान में काफी गिरावट भी हुई है। जो रजाई लोगों के बक्से में बंद हो गई थी, वो दोबारा निकाले जा चुकी हैं।

पिछले एक सप्ताह के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री तक जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि एक दो स्थानों पर हल्के दर्जे का कोहरा भी छाया रहा।

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

सबसे अधिक 58.6 एमएम वर्षा पश्चिमी सिंहभूम में हुई, जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री जमशेदपुर व सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का दर्ज किया गया है। राज्य में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम में यह बदलाव अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। रविवार को वर्षा के साथ साथ मेघ गर्जन भी जारी रहा। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें।

वज्रपात होने के जताए आसार

वज्रपात होने से जानमाल को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, एक दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

मेघ गर्जन की संभावना को देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को इस समय खुद को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत भी दी है।

कुछ ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान :

दिनांक    अधिकतम(डिग्री.सेल्सियस)     न्यूनतम

20 मार्च      26                                       15

21 मार्च      27                                        16

22 मार्च      28                                        16

23 मार्च      31                                         17

chat bot
आपका साथी