Rajya Sabha Election: कांग्रेस-झामुमो में शह-मात का खेल... राज्‍यसभा की 2 सीटों पर गुत्‍थमगुत्‍थी...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2022 झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन दल में गुत्‍थमगुत्‍थी है। कांग्रेस-झामुमो के बीच समन्‍वय नहीं बन पा रहा। 28 मई को झामुमो ने अहम बैठक बुलाई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 25 May 2022 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2022 11:49 AM (IST)
Rajya Sabha Election: कांग्रेस-झामुमो में शह-मात का खेल... राज्‍यसभा की 2 सीटों पर गुत्‍थमगुत्‍थी...
Jharkhand Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा की दो सीटों के लिए झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Rajya Sabha Election 2022 राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों के लिए राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इस सिलसिले में 28 मई को झारखंड मुक्ति मोर्चा की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर होगी। इसमें दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सारे विधायकों को मौजूद रहने को कहा गया है।

चर्चा के मुताबिक बैठक में राज्यसभा सीट की दावेदारी को लेकर निर्णय होने के साथ-साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति पर भी विचार-विमर्श होगा। खनन पट्टा विवाद और ईडी की सतत छापेमारी को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। इसका जवाब देने की रणनीति भी बैठक में तैयार की जाएगी। मोर्चा राज्यसभा की सीट लेने पर भी अड़ा है, हालांकि इसके लिए कांग्रेस की तरफ से काफी दबाव है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुके हैं। सोरेन ने कांग्रेस नेताओं से दल के भीतर विचार-विमर्श के लिए समय मांगा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि बदले राजनीतिक समीकरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा सीट देने के लिए राजी हो सकता है।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मई को दिल्ली में राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय शामिल होंगे। इसके अलावा उन प्रदेशों के भी वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे, जहां चुनाव होना है। पांडेय मंगलवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संग राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा कर चुके हैं।

कांग्रेस और झामुमो में मोलभाव का रिश्ता : भाजपा

राज्यसभा सीट को लेकर झामुमो और कांग्रेस में चल रही बातचीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सत्ताधारी दलों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने साथी झामुमो से कुर्सी के लिए त्याग बलिदान की बात कर रही है लेकिन झारखंड को लूटने और लुटवाने में दोनों पार्टियां शामिल हैं। कांग्रेस और झामुमो का रिश्ता सिर्फ मोलभाव का ह। कांग्रेस सरकार पर हमेशा कुर्सी के लिए ही दबाव बनाती है। इसके पूर्व भी कांग्रेस ने बोर्ड निगम, 20 सूत्री कमेटी में स्थान पाने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

chat bot
आपका साथी