बाबूलाल ने किया एक और इशारा... हेमंत सोरेन का जाना तय... लोग जो चाह रहे, उसे हम पूरा करेंगे...

Jharkhand News झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का पाप गुहार कर रहा है। उनका जाना तय है। जैसे-जैसे ईडी की जांच आगे बढ़ रही है सरकार संरक्षित दलाल लुटेरे और गंध मचा रहे अफसर बेनकाब हो रहे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 29 May 2022 01:14 AM (IST) Updated:Sun, 29 May 2022 03:52 AM (IST)
बाबूलाल ने किया एक और इशारा... हेमंत सोरेन का जाना तय... लोग जो चाह रहे, उसे हम पूरा करेंगे...
Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी।

रांची, जेएनएन। Jharkhand News झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार का पाप गुहार कर रहा है। पाप का घड़ा फूटने का समय नजदीक आ गया है, उनका जाना तय है। बाबूलाल ने कहा कि जैसे-जैसे प्रवर्तन निदेशालय, ईडी की जांच आगे बढ़ रही है, सरकार संरक्षित दलाल, लुटेरे और गंध मचा रहे अफसर बेनकाब हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से आम लोगों में यह उम्मीद जगी है कि उन्हें सरकार संरक्षित लूट और कुछ अफसरों के राक्षसी तांडव से बहुत हद तक मुक्ति मिलेगी। जो लोग डर से कल तक मुंह खोलने से भी घबराते थे, वे अब अपनी पीड़ा बताने लगे हैं।

वर्तमान सरकार के झूठे वादों के बीच ठगी हुई जनता के लिए भाजपा ही आशा की किरण है।

हमें अपनी दृढ़ता और संकल्पों से इन विश्वासों को धरातल पर उतारना है।

निश्चय ही हज़ारीबाग की इस पुण्य भूमि से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।@BJP4India @blsanthosh

— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 28, 2022

हजारीबाग में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार के झूठे वादों के बीच ठगी हुई जनता के लिए भाजपा ही आशा की किरण है। हमें अपनी दृढ़ता और संकल्पों से इन विश्वासों को धरातल पर उतारना है। निश्चय ही हजारीबाग की इस पुण्य भूमि से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

उन्‍होंने कार्यसमिति को दिए गए संबोधन में कहा कि कोरोना काल के लगभग 2 वर्षों के अंतराल के बाद झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों का आज मिलन हो रहा है। यह वक्‍त भाजपा के लिए चुनौतियों भरा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का उदृत करते हुए बाबूलाल ने कहा कि जिस तरह पूरी निष्ठा और सेवा भाव से अपना कर्तव्य निभाया है, उसी तरह वे आगे भी जी-जान से जन-जन की सेवा में लगे रहें। समाज को भाजपा के कार्यकर्ताओं से काफी अपेक्षाएं हैं।

जैसे-जैसे ED की कार्रवाई झारखंड में आगे बढ़ रही है, आम लोगों में यह उम्मीद जगी है कि उन्हें सरकार संरक्षित लुटेरे, दलाल व गंध मचा रहे कुछ अफ़सरों की राक्षसी तांडव से बहुत हद तक मुक्ति मिलेगी।

जो लोग भय वश कल तक मुँह खोलने से भी घबराते थे, वे अब अपनी पीड़ा बताने लगे हैं।— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 28, 2022

इधर, बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को एक ट्वीट में हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा- लोग बताते हैं कि कैसे सत्ता शीर्ष के करीबी प्रेम प्रकाश की कृपा से पोस्टिंग पाए राजधानी रांची में कुछ दागदार अफसरों ने चंद दिनों में जमीन-जायदाद की हेराफेरी, जबरदस्ती कब्जा करने- कराने, विवादित जमीनों को मिनटों में इधर से उधर कराने के धंधे से अरबों रुपये कमाए हैं।

chat bot
आपका साथी