Jharkhand News: बाबूलाल का हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, कहा- बहुत जल्‍द होगा झारखंड का सारा कचरा साफ...

Jharkhand News झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है। उन्‍होंने केंद्रीय सतर्कता एजेंसी ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की ताबड़तोड़ छापेमारी पर कहा कि झारखंड का सारा कचरा साफ हो जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 05:39 AM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 02:59 PM (IST)
Jharkhand News: बाबूलाल का हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, कहा- बहुत जल्‍द होगा झारखंड का सारा कचरा साफ...
Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी

रांची, जेएनएन। Jharkhand News झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आज एक बार फिर से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है। उन्‍होंने केंद्रीय सतर्कता एजेंसी, ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआइ की भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी पर कहा कि झारखंड का सारा कचरा लगता है जल्‍द ही साफ हो जाएगा। बाबूलाल ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- इन दिनों भ्रष्टाचार के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के एक के बाद एक छापामारी व उससे उजागर हो रहे तथ्यों से लगता है कि इस मानसून में झारखंड का कचरा बहुत हद तक साफ हो जाएगा।

इन दिनों भ्रष्टाचार के विरोध में @dir_ed और #CBI के एक के बाद एक छापामारी व उससे उजागर हो रहे तथ्यों से लगता है कि इस मानसून में झारखंड का कचरा बहुत हद तक साफ़ हो जायेगा।— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 26, 2022

ओबीसी समाज को ठग रही हेमंत सोरेन की सरकार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने राज्य सरकार पर पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मीडिया से बातचीत में संगम लाल गुप्ता ने कहा कि राज्य के पूर्व के रघुवर दास की सरकार के समय ओबीसी समाज के सर्वे का कार्य शुरू हुआ था, जिसे हेमंत सोरेन सरकार ने बंद करा ओबीसी समाज को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिलाने के प्रति राज्य सरकार कतई गंभीर नहीं दिखाई दी। फलस्वरूप ओबीसी को पंचायत चुनाव में अपने आधिकारिक आरक्षण से वंचित होना पड़ा।

उन्‍होंने कहा, राज्य के सरकार ओबीसी समाज को ठगने का कार्य कर रही है। इसका जवाब जनता देगी। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को भी साझा किया। कहा, देश के इतिहास में पहली बार मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में ओबीसी समाज के 27 नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया है। नीट व केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल में पहली बार ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम कर रही है। कंपनी वाले सिर्फ अपनी कंपनी के मुनाफे, हित व तरक्की की सोचते है। ठीक उसी प्रकार ये हेमंत सरकार कार्य कर रही है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, महामंत्री चौधरी महतो, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुबास साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी