Jharkhand Panchayat Chunav RESULT: पंचायत चुनाव का मजेदार वाक्या... पत्नी ने अपने पति को तीसरी बार हराया... बनने वाली थी नर्स अब बन गई मुखिया

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के परिणाम में रांची जिला के कांके पिठौरिया वार्ड 3 में पत्नी ने अपने पति को तीसरी बार हरा दिया। वहीं नगड़ी प्रखंड के देवरी पंचायत से नर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विजेता कच्छप मुखिया बनी है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 06:52 AM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 01:31 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav RESULT: पंचायत चुनाव का मजेदार वाक्या... पत्नी ने अपने पति को तीसरी बार हराया... बनने वाली थी नर्स अब बन गई मुखिया
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: पत्नी ने अपने पति को तीसरी बार हराया

रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड पंचायत चुनाव 2022 में भांति-भांति के नजारा दिखें। मगर रांची जिला, कांके के ही पिठौरिया वार्ड -3 का नजारा कुछ और अलग रहा। दिलचस्प यह है कि एक ही वार्ड में पति और पत्नी आमने-सामने थे, हालांकि जीत तो एक ही की होती है। पत्नी जीत गई और पति पराजित हो गए। मगर, विजयी वार्ड सदस्य परिवार में ही रह गया। ऐसा नहीं है कि चुनाव मैदान की तरह हो उनमें आपस में जंग तो थे। मगर, दोनों में मधुर संबंध हैं। पिछले दो टर्म से पत्नी लगातार चुनाव में जीत रही है। इस बार उसने हैट्रिक बना लिया। पत्नी को लगातार विजयी होते देख पति के मन में भी वार्ड से नेतागिरी करने की सूझी।

दोनों ने नामांकन दाखिल कर सहयोग से तीसरा कोई मैदान में नहीं था। दो बार वार्ड चुनाव जीतने का मजा चख चुकी पत्नी उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। दोनों एक दूसरे के आमने सामने नाकाम रहे। अंततः राशिदा खातून 155 वोट लाकर मैदान में बाजी मारी जबकि उनके पति हाफिज अंसारी को 119 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

हाफिज ने कहा कि उसने अपनी पत्नी को इस बार चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी थी क्योंकि वह खुद चाहते थे कि चुनाव में खड़ा हो। लेकिन पत्नी ने इस बार भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। इच्छा दोनों की थी इसलिए दोनों ही मैदान में कूद पड़े। अंतत: जीत पत्नी की ही हुई।

जीत के बाद राशिदा खातून का स्वागत करते समर्थक।

नर्स का प्रशिक्षण ले रही विजेता बनी मुखिया

नगड़ी: नगड़ी प्रखंड के देवरी पंचायत से गांव की बेटी तथा रांची बरियातू स्थित अस्पताल में नर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विजेता कच्छप पहली बार मुखिया बनी। 30 वर्षीय विजेता का लक्ष्य है की देवरी पंचायत को पुरे झारखंड प्रदेश में आदर्श पंचायत बनना, एक आम जनता का पुर्ण विकास हो, सब शिक्षित बने। युवा जनों को रोजगार दिलाने का पूरा प्रयास रहेगा।

मुखिया, विजेता कच्छप।

chat bot
आपका साथी