Jharkhand Panchayat Chunav 2022: हजारीबाग में मुखिया पद के लिए हुआ पुनर्मतदान, कल होगी मतों की गिनती

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सोमवार 16 मई को हजारीबाग में मुखिया पद के लिए पुनर्मतदान शान्तिपूर्वक हुआ। पहले चरण की सीटों पर शनिवार को हुए मतदान तथा सोमवार को हुए पुनर्मतदान में पड़ने मतों की गणना कल यानी 17 मई को होगी।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 03:26 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 03:30 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: हजारीबाग में मुखिया पद के लिए हुआ पुनर्मतदान, कल होगी मतों की गिनती
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: हजारीबाग में आज हुआ पुनर्मतदान।

हजारीबाग, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संपन्न हुए प्रथम चरण के मतदान में हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के सलैया पंचायत में मुखिया पद के निर्वाचन मतपत्र मुद्रण में त्रुटि की शिकायत पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सोमवार 16 मई को पुनर्मतदान शान्तिपूर्वक हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक 58.21 प्रतिशत मतदान हो चुका था। प्रखंड के सलैया पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 117 से 130 में पुनर्मतदान हुआ। 

प्रात 7:00 बजे शुरु हुए पुनर्मतदान में सुबह से ही लोगों की कतार देखी गई। मतदान के लिए महिलाएं, युवा और बुजुर्गों की भी भागीदारी देखी जा रही थी। हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार काफी अधिक थी, मगर जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदान की रफ्तार घटती गई।

बता दें कि पूर्वाह्न नौ बजे मतदान प्रतिशत 28. 52 था। वहीं पूर्वाह्न 11 बजे तक यह तेजी से बढ़ कर 49. 26 प्रतिशत हो गया।

बुजुर्गों की मदद करते प्रशासनिक अधिकारी।

पुनर्मतदान को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त थी। बरही एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नजीर अख्तर मतदान केंद्रों का निरिक्षण करते देखे गए।

मतदान के लिए पहुंचे 91 वर्षीय छोटी राणा।

हजारीबाग में हुए पुनर्मतदान के दौरान बूथ संख्या-122 में मतदान के लिए 91 वर्षीय छोटी राणा पहुंचे। जहां प्रशासनिक अधिकारी उनकी मदद करते दिखें।

राज्य के 26 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान

बता दें कि झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न जिलों के 26 मतदान केंद्रों पर सोमवार को एक से तीन पदों के लिए पुनर्मतदान होना था। मतपत्रों में त्रुटि एवं अन्य कारणों से इन मतदान केंद्रों में संबंधित पदों के लिए शनिवार को मतदान रद कर दिया गया था। पर्यवेक्षकों की अनुशंसा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। इनमें सबसे अधिक हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के 14 मतदान केंद्र शामिल रहा। इन सभी मतदान केंद्रों में मुखिया के लिए पुनर्मतदान होना था।

इधर, पहले चरण की सीटों पर शनिवार को हुए मतदान में पड़े मतों तथा सोमवार को होनेवाले पुनर्मतदान में पड़ने मतों की गणना 17 मई को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी