झारखंड में रह रहे 22 विदेशी नागरिकों को गृह मंत्रालय का नोटिस, तुरंत भारत छोड़ें...

Jharkhand News वीजा की वैधता फेल होने के बावजूद झारखंड में कई विदेशी नागरिक रह रहे हैं। ऐसे विदेशी नागरिकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देश के आलोक में नोटिस जारी कर दिया है कि वे तत्काल भारत छोड़ दें।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 05:53 PM (IST)
झारखंड में रह रहे 22 विदेशी नागरिकों को गृह मंत्रालय का नोटिस, तुरंत भारत छोड़ें...
Jharkhand News: वीजा की वैधता फेल होने के बावजूद झारखंड में कई विदेशी नागरिक रह रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News वीजा की वैधता फेल होने के बावजूद राज्य में विदेशी नागरिक रह रहे हैं। ऐसे विदेशी नागरिकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देश के आलोक में नोटिस जारी कर दिया गया है कि वे तत्काल भारत छोड़ दें। हालांकि, वीजा की वैधता फेल होने के बाद अधिकतर विदेशियों ने झारखंड पुलिस को यह जानकारी दी है कि उन्होंने वीजा अवधि बढ़ाने, लांग टर्म वीजा देने के लिए आवेदन दे रखा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्राचार कर यह जानकारी दी कि रांची आए रूस व जापान के दो नागरिक लापता हैं। इसके अलावा चार बांग्लादेशी सहित पांच विदेशी नागरिकों ने आधार कार्ड बनवा लिया है। हजारीबाग में एक पाक नागरिक ने तो मतदाता पहचान पत्र भी बनवा लिया है।

इन विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि हो चुकी है समाप्त मोहम्मद अली नुमान (पाक) मौमिता सेन गुप्ता (बांग्लादेश) योकी कोहाता (जापान) सेजोंग क्वोन (रूस) सिलास चार्ल्स पॉल (यूएसए) शिब्ली रहमान (यूएसए) फातुमा सैनी येसुफ (इथोपिया) नूरी अरशद हुसैन (बांग्लादेश) शिक्ता रानी भट्टाचार्य (बांग्लादेश) नाहिदा बेगम (बांग्लादेश) शमीमा सोहैल (बांग्लादेश) शबाना सरनावाल (बांग्लादेश) नूरुल्ला अखोंडजादा (बांग्लादेश) फरीदा खान (बांग्लादेश) शबनम खान (बांग्लादेश) समिउल्लाह खान (बांग्लादेश) हरिराम अग्रवाल (बांग्लादेश) भगवती देवी (बांग्लादेश) अनीका रहमान (पाक) तंजीम फातिमा (पाक) श्यामला कुमार बोस (बांग्लादेश) मार्क जे. डीब्रोरोवर (बेल्जियम)

chat bot
आपका साथी