Jharkhand: 7768 करोड़ रुपये वसूल कर खान एवं भूतत्व विभाग ने बनाया नया रिकॉर्ड, नियमित निगरानी से मिला यह परिणाम

Jharkhand News खान एवं भूतत्व विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो महीने शेष रहते ही पिछले वर्ष का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यह काम सटीक लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ नियमित निगरानी से ही संभव हुआ है।

By Dilip KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Feb 2023 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Feb 2023 11:31 PM (IST)
Jharkhand: 7768 करोड़ रुपये वसूल कर खान एवं भूतत्व विभाग ने बनाया नया रिकॉर्ड, नियमित निगरानी से मिला यह परिणाम
खान एवं भूतत्व विभाग में FY 2022-23 में दो महीने शेष रहते पिछले वर्ष का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है।

रांची, राज्य ब्यूरो: खान एवं भूतत्व विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो महीने शेष रहते ही पिछले वर्ष का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। यह काम सटीक लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ नियमित निगरानी से ही संभव हुआ है। गढ़वा, सिमडेगा, जमशेदपुर, गोड्डा एवं गिरिडीह समेत कुछ जिलों में स्थिति अभी बहुत खराब दिख रही है, लेकिन वहां भी सुधार की संभावनाएं बनी हुई हैं। इन जिलों में राजस्व वसूली पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम है। पिछली सरकार के अंतिम वर्ष में खान विभाग की वसूली 5165 करोड़ के आसपास थी और इस लिहाज से 3 वर्षों में राजस्व वसूली में शानदार इजाफा हुआ है।

जनवरी महीने के अंत तक कुल राजस्व वसूली लगभग 7768 करोड रुपये के साथ झारखंड नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रहा है। एक बात और गौर करने लायक है कि पूर्व के वर्षों में जहां लक्ष्य के लिहाज से उपलब्धि 50 प्रतिशत के आसपास होती थी, वहीं पिछले दो वर्षों से यह उपलब्धि 90 प्रतिशत के आसपास रह रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में जनवरी माह की समाप्ति तक 5092.03 करोड रुपए की राजस्व वसूली हुई थी और इस लिहाज से इस वर्ष राज्य ने 2675.87 करोड़ रुपए की अधिक वसूली की है।

सटीक लक्ष्य निर्धारण और सतत निगरानी से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। हम लोगों की कोशिश है कि अगले वर्ष से और बेहतर परिणाम दें। - अमीत कुमार, निदेशक, खान एवं भूतत्व विभाग

वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह जनवरी 2023 तक जिलावार वसूली

जिला  - लक्ष्य - वसूली

साहिबगंज - 14700 - 15376.27

चाईबासा - 304006 -     300325.63

धनबाद - 162537 - 144835.34

देवघर -  8041 - 7074.07

लोहरदगा - 3044 - 2628.02

दुमका -         5400 - 4309.29

पाकुड़ - 52125 - 41403.47

बोकारो - 54107 - 42936.49

रामगढ़ - 68000 - 49252.50

कोडरमा - 2175 - 1516.22

गुमला - 7800 - 5157.83

जामताड़ा - 1437 - 936.77

चतरा - 93800 - 59272.46

पलामू  - 21278 - 12885.61

रांची - 15000 - 8920.70

लातेहार -  44600 - 25334.94

हजारीबाग - 61050 - 33512.21

खूंटी - 3300 - 1726.57

सरायकेला - 2625 -             1354.68

गोड्डा - 23000 -10624.53

गिरिडीह - 4275 - 1969.82

सिमडेगा - 1000 -             433.85

जमशेदपुर - 11175 - 3968.89

गढ़वा - 3525 - 1033.92

कुल योग - 968000 - 776790.08

नोट : राशि लाख रुपये में।

यह भी पढ़ें-  Amit Shah In Deoghar: 4 फरवरी को देवघर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दूसरी बार करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

chat bot
आपका साथी