झारखंड: बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक में पारस गुट के कई नेता लोजपा (आर) में हुए शामिल

Jharkhand Politics लोजपा (आर) राज्य में सदस्यता अभियान तेज करेगा। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने की। इस दौरान पारस गुट के कई नेताओं ने लोजपा (आर) में शामिल होने की घोषणा की। (फाइल फोटो)

By Pradeep singhEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 07:59 PM (IST)
झारखंड: बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक में पारस गुट के कई नेता लोजपा (आर) में हुए शामिल
बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक में पारस गुट के कई नेता लोजपा (आर) में हुए शामिल

रांची, राज्य ब्यूरो: लोजपा (आर) राज्य में सदस्यता अभियान तेज करेगा। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने की।

इस दौरान पारस गुट के कई नेताओं ने लोजपा (आर) में शामिल होने की घोषणा की। इसमें दुमका जिलाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, संताल परगना प्रभारी गिरधारी झा, दुमका नगर अध्यक्ष उत्तम कुमार केशरी, दुमका छात्र संघ के नेता सुरेश दुबे, पाकुड़ जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह प्रमुख हैं।

इसके अलावा हजारीबाग से दिलीप पासवान और रामगढ़ से रंजीत राम ने अपने समर्थकों के साथ लोजपा (आर) में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव तक संगठन का विस्तार किया जाए।

जिला मुख्यालयों में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान को गति देना है। आगामी निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से तमाम स्थानों पर प्रत्याशी खड़े करेगी।

राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ लोजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक माह जिला मुख्यालयों में धरना और प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के तमाम वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी