विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: गिरफ्तारी के बाद IAS पूजा सिंघल सस्‍पेंड, CM हेमंत बोले, क्‍लीन चिट देने वाले नहीं बचेंगे

By Alok ShahiEdited By:
Published: Wed, 11 May 2022 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2022 08:46 PM (IST)

Jharkhand IAS Pooja Singhal Suspended भ्रष्‍टाचार की संगीन मामलों में घिरीं झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ...और पढ़ें

Jharkhand IAS Pooja Singhal Suspended: आइएएस पूजा सिंघल को निलंबित कर दिया गया है।
Jharkhand IAS Pooja Singhal Suspended: आइएएस पूजा सिंघल को निलंबित कर दिया गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand IAS Pooja Singhal Suspended भ्रष्‍टाचार की संगीन आरोपों में घिरीं आइएएस पूजा सिंघल को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही राज्‍य सरकार ने उनके निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। हेमंत सोरेन सरकार के कार्मिक विभाग को पूजा सिंघल के निलंबन वाली संचिका तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा सिंघल की गिरफ्तारी पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि - पूजा सिंघल को क्लीन चिट देने वाले नहीं बचेंगे। फरवरी 2017 में जिन लोगों ने पूजा सिंघल को क्लीन चिट दी उन सब पर कार्रवाई होगी। भाजपा का हाल चोर मचाए शोर जैसा है, उनके कार्यकाल में किस आधार पर पूजा सिंघल को छोड़ा गया?

झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने ईडी की गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया है। बुधवार को पूजा सिंघल को दो दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची में ईडी की विशेष अदालत में पूजा सिंघल की पेशी कराई गई है। रांची में प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मीडियाकर्मियों बात करते हुए सीएम हेमंत‍ सोरेन ने भाजपा को घेरते हुए कहा- चोर मचाए शोर।

सीएम बोले, पूजा सिंघल को क्लीन चिट देनेवालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि पूजा सिंघल के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा-चोर मचाए शोर। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा क्लीन चिट किसके समय में मिली। पूजा सिंघल के भ्रष्ट होने की जानकारी इन्हें तब मिली जब कुर्सी चली गई। जब तक कुर्सी पर थे, भाजपा को कुछ नजर नहीं आता था। उन्होंने कहा भाजपा के 20 वर्षों के कार्यकाल की जांच करानी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार भाजपा नेताओं की फोन टेप करा रही है। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब काम उन लोगों का है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए की पूजा सिंघल सस्पेंड की जाएंगीं।

जब तक कुर्सी पर थे तब तक आईएएस अधिकारी

पूजा सिंघल को ईडी द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फरवरी 2017 में पूजा सिंघल को क्लीन चिट देने मामले में जो भी दोषी होंगे सरकार वैसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा, सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुई थी। इस पर जो भी कानूनी कार्यवाही होगी सरकार करेगी। माना जा रहा है कि सीएम के बयान के बाद देर शाम तक पूजा सिंघल को सस्पेंड करने की अधिसूचना जारी हो सकती है।

प्रोजेक्ट भवन में शाम को मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज भाजपा चोर मचाये शोर का काम कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में जितने सालों से सत्ता चलाई है, उन सभी की जांच होनी चाहिए। बता दें कि भाजपा लगातार हेमंत सरकार पर इस बात को लेकर हमलावर है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हेमंत सरकार के कार्यकाल में की गई। हेमंत सोरेन यहीं नहीं रुके। फरवरी 2017 में में रघुवर सरकार के दौरान पूजा सिंघल को क्लीन चिट दिए जाने मामले को लेकर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा। सीएम ने कहा कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे सरकार उन पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : IAS Pooja Singhal LIVE: झारखंड की वरिष्ठ आइएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार... दो दिनों से ईडी कर रही थी पूछताछ

यह भी पढ़ें : IAS Pooja Singhal Arrested: आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के मायने, 10 आसान प्‍वाइंट्स में समझें