Jharkhand: राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने लोहरदगा में किया महिला कॉलेज का उद्घाटन, 9 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोहरदगा में 9 करोड़ की लागत से बने महिला कॉलेज का उद्घाटन किया। लोहरदगा-बेडो मुख्य पथ में सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही में बने इस कॉलेज के उद्धाटन के मौके पर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के अलावा मंत्री रामेश्वर उरांव भी उपस्थित रहें।
लोहरदगा, जासं । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोहरदगा में 9 करोड़ की लागत से बने महिला कॉलेज का उद्घाटन किया। लोहरदगा-बेडो मुख्य पथ में सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही में बने इस कॉलेज के उद्धाटन के मौके पर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के अलावा मंत्री रामेश्वर उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक चमरा लिंडा भी मौजूद रहें। इससे पहले राज्यपाल के आगमन और कॉलेज भवन के उद्धाटन को लेकर जिला प्रशासन की ओर व्यापक तैयारियां की गई थीं। महिला कॉलेज के शुभारंभ मौके पर व्यवस्था में किसी तरह की चूक और लापरवाही नहीं हो, इसके लेकर जिला प्रशासन हरेक बिंदु पर तैयारी पूरी कर ली गई थी।
दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से राज्यपाल के सड़क मार्ग से आगमन सहित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू लोहरदगा जिले के बरही में महिला कॉलेज के उद्घाटन को लेकर सड़क मार्ग से 27 जनवरी को अपराह्न 1 बजे बरही स्थित महिला कॉलेज पहुंचीं। यहां से डेढ़ घंटे बाद रुकने के बाद 2.30 बजे रांची प्रस्थान कर जाएंगी।