बीएयू में किसान मेले का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला का आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। इस मेले का मुख्य उदेश्य किसानों को फूड प्रोसेसिंग से लेकर नई कृषि तकनीकों की बारीकी से जानकारी देनी है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:18 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:18 AM (IST)
बीएयू में किसान मेले का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन
बीएयू में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। जागरण

रांची, जासं । बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला आज से शुरू हो गया।  राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इस मेले का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र प्रादेशिक एवं एग्रोटेक- 2021 किसान मेले का मुख्य उदेश्य किसानों को फूड प्रोसेसिंग से लेकर नई कृषि तकनीकों की जानकारी देना है। इसमें पूर्वी भारत के जानकार हिस्सा ले रहे हैं।

मेले में कोविड नियमों का पालन अनिवार्य

 मेले में कोविड -19 के संदर्भ में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। व्यक्तिगत दूरी का पालन, मास्क तथा सेनेटाइजेशन अनिवार्य होगा। कांके स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल भी शामिल होंगे।

कृषि उद्यमों के विविधिकरण से ग्रामीण संपन्नता

मेले मुख्य थीम ‘कृषि उद्यमों के विविधिकरण से ग्रामीण सम्पन्नता’ रखा गया है। इसके अधीन ग्यारह सब थीम विषयों की कृषि तकनीकी प्रदर्शित की जाएगी। मेले में कुल 145 स्टाल होंगे। पहले दिन एक बजे उद्यान प्रदर्शनी का उद्घघाटन होगा और दोपहर तीन बजे कृषक गोष्ठी का आयोजन होगा।

मेले के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 11 बजे कृषक महिला गोष्ठी होगी, जिसके मुख्य अतिथि श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोक्ता तथा विशिष्ट अतिथि बड़कागांव की विधायिका अम्बा प्रसाद होंगी। दोपहर एक बजे विधान सभा के अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो द्वारा पशु पक्षी प्रदर्शनी का उद्घघाटन होगा।

समापन समारोह में सीएम होंगे शामिल

मेले का समापन समारोह रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में योजना सह वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री, बादल पत्रलेख, मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं रामगढ विधायक ममता देवी भी मौजूद रहेंगी।

 कुलपति डा ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पूर्वी क्षेत्र प्रादेशिक किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। किसानों, कृषक महिलाओं एवं युवा उद्यमियों को उन्नत कृषि, पशुपालन, वानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा घरेलू एवं अन्य कुटीर उद्योगों से सबंधित आधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी