RIMS Graduation Ceremony: गवर्नर द्रौपदी मूर्मू ने 64 छात्र-छात्राओं को डिग्री के साथ दिया गोल्ड मेडल

रिम्स का तीसरा ग्रेजुएशन सेरेमनी शुक्रवार को रिम्स ऑडिटोरियम में हो रहा है। यूजी के 2012 और 2013 व पीजी के 2018 और 2019 बैच के विद्यार्थियों को गवर्नर द्रौपदी मूर्मू ने डिग्रि‍यां दीं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 12:19 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 12:24 PM (IST)
RIMS Graduation Ceremony: गवर्नर द्रौपदी मूर्मू ने 64 छात्र-छात्राओं को डिग्री के साथ दिया गोल्ड मेडल
RIMS Graduation Ceremony: गवर्नर द्रौपदी मूर्मू ने 64 छात्र-छात्राओं को डिग्री के साथ दिया गोल्ड मेडल

रांची, जेएनएन। झारखंड के सबसे बड़े अस्‍पताल सह मेडिकल कॉलेज रिम्स में शुक्रवार को तीसरे ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया है। रिम्स ऑडिटोरियम में चल रहे इस सेरेमनी में गवर्नर द्रौपदी मूर्मू प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को डिग्रियां देकर सम्‍मानित कर रही हैं। यहां यूजी के 2012 और 2013 व पीजी के 2018 और 2019 बैच के विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया जा रहा है। सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 64 छात्र-छात्राओं को डिग्री के साथ गोल्ड मेडल दिया। ग्रेजुएशन सेरेमनी में रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नीतिन मदन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडे और रिम्स मेडिकल कॉलेज की डीन मंजू गाड़ी मौजूद हैं।

रिम्स टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम के कोऑडिनेटर डॉ. प्रभात ने बताया कि बीते साल यहां सेरेमनी नहीं हो सकी थी, इसलिए रिम्स के लिए यह आयोजन काफी खास है। इस बार स्टूडेंट्स का ड्रेस कोड गाउन में परिवर्तन लाते हुए इसे पारंपरिक रखा गया है। स्टूडेंट्स के साथ शिक्षक भी इस समारोह में पारंपरिक परिधान में दिखाई दे रहे हैं।

इन्हें मिला गोल्ड

पोस्ट ग्रेजुएट (2018 बैच) : डॉ. सपना कुमारी, डॉ. भास्कर साहा, डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. इंद्राणी, डॉ. वर्षा, डॉ. शुभयाक्षी मंडल, डॉ. विनीत, डॉ. नवल कुमार सिंह, डॉ. स्वाति, डॉ. निशा श्रीवास्तव, डॉ. नितीश, डॉ. वैभव माथुर, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अशोक, डॉ. अनिवेश, डॉ. रोहित, डॉ. मेलना जोश, डॉ. गरिमा, डॉ. यूवराज, डॉ. सौरभ, डॉ. रितेश सिन्हा, डॉ. आशिष पाल, डॉ. नीलोत्पल, डॉ. अनुज कुमार पाठक, डॉ. कुमारी प्रियंका, डॉ. सौरभ कुमार।

पोस्ट ग्रेजुएट (2019 बैच) : डॉ. मंजू लता, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. निधि प्रिया, डॉ. अंशु कुमार, डॉ. नेहा, डॉ. नेहा घोष, डॉ. अलेख कुमार, डॉ. स्वाति शिखा, डॉ. अमन सिन्हा, डॉ. निकिता चौहान, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. जीवेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विनीत, डॉ. अंकुर घोष, डॉ. कमलनयन प्रसाद, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. फुगज, डॉ. निखिल आनंद, डॉ. स्वाति कुमारी, डॉ. अभिषेक प्रकाश, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. सूरज देवा, डॉ. सुधाशु शेखर, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. अभिनीति सिद्धार्थ, डॉ. सुभाष कुमार व डॉ. आकाश कुमार।

अंडर ग्रेजुएट

डॉ.अभिप्रित भट्टाचार्य, डॉ. हर्षिता आलोक, डॉ.साहा नाज, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अभिषेक व शांभवी दत्ता। 

chat bot
आपका साथी