Jharkhand Corona Update @ 25 May: झारखंड में आज कोरोना से 20 मौतें, 1247 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड के लिए अच्‍छी खबर है। आज कोरोना से राज्‍य में सिर्फ 20 मरीजों की मौत हुई है। मंगलवार को महज 1247 कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह जांच में सौ में दो ही पॉजिटिव मिले हैं। 35 दिनों बाद 25 से कम मरीजों की मौत हुई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 04:56 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 04:56 AM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 25 May: झारखंड में आज कोरोना से 20 मौतें, 1247 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में 20 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना के संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को गांवों में विशेष जांच अभियान चलाए जाने के बाद 58,572 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,247 ही संक्रमित मिले। इस तरह, प्रत्येक सौ लाेगों की जांच में दो लोग ही संक्रमित मिले। मंगलवार को राज्य के महज तीन जिले में ही सौ से अधिक संक्रमित मिले।

रांची में सबसे अधिक 237 नए मरीज मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 108 तथा हजारीबाग में 103 नए मरीज मिले। अन्य सभी जिलों में सौ से कम संख्या में ही संक्रमित मिले हैं। चतरा, दुमका, पाकुड़ तथा साहिबगंज में तो दस से भी कम संख्या मं नए संक्रमित मिले। इधर, मंगलवार को 3,155 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, 20 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राज्य में होनेवाली मौत में भी लगातार कमी आ रही है। 35 दिनों बाद राज्य में 25 से कम मरीजों की मौत 24 घंटे के भीतर हुई है। इससे पहले, 10 अप्रैल को 17 मरीजों की मौत हुई थी, जिसके बाद होनेवाली मौत की संख्या लगातार बढ़ रही थी।

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 0.95 फीसद ही पॉजिटिविटी रेट

राज्य में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट से हुई जांच में पॉजिटिविटी रेट 0.95 फीसद ही रही। कुल 25,999 सैंपल की जांच इस विधि से हुई जिनमें 248 ही संक्रमित पाए गए। बता दें कि मंगलवार को गांवों में सर्वे के दौरान इस विधि से लोगों की जांच हुई है। हालांकि ट्रूनेट व आरटी-पीसीआर की अपेक्षा रैपिड एंटीजन में पॉजिटिविटी कम आती है।

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला  - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  60   225 चतरा 10  12 देवघर 41  146 धनबाद  43  221 दुमका  09  35 पूर्वी सिंहभूम 108  367 गढ़वा 28  50 गिरिडीह 48  74 गोड्डा 22  15 गुमला 63  197 हजारीबाग 103  256 जामताड़ा 20  47 खूंटी 32  116 कोडरमा  42  55 लातेहार  44  76 लोहरदगा 52  94 पाकुड़ 06  00 पलामू  66  76 रामगढ़ 73  305 रांची  237  484 साहिबगंज 09  34 सरायकेला 28  60 सिमडेगा 40  106 पश्चिमी सिंहभूम 63  104

chat bot
आपका साथी