Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 105 कोरोना पॉजिटिव, सरकार ALERT

Jharkhand Coronavirus Update 20 जनवरी के बाद झारखंड में आज फिर सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं।पिछले 24 घंटे में 105 नए संक्रमित मिले 75 स्वस्थ हुए।राज्य में अब लगातार कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 07:03 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 105 कोरोना पॉजिटिव, सरकार ALERT
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। अन्य राज्यों की तरह यहां भी प्रत्येक दिन मिलनेवाले संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को राज्य में एक बार फिर 105 नए संक्रमित मिले। यहां 20 जनवरी के बाद शुक्रवार को एक सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20 जनवरी को राज्य में 125 संक्रमित मिले थे। इसके बाद यहां लगातार सौ से कम संक्रमित मिल रहे थे।

विभिन्न जिलों की बात करें तो शुक्रवार को रांची में 39, पश्चिमी सिंहभूम में 24, बोकारो में दस, रामगढ़ में आठ, धनबाद में छह, गोड्डा में पांच, गुमला तथा हजारीबाग में तीन-तीन, साहिबगंज व सिमडेगा में दो-दो, खूंटी, लातेहार तथा पाकुड़ में एक-एक नए संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि राज्य में 75 मरीज स्वस्थ भी हुए। हाल के दिनों में पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से अधिक नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले बढ़कर अब 653 हो गए हैं।

एक समय राज्य में ऐसे मामले की संख्या घटकर 425 हो गई थी। अब राज्य में लगातार ऐसे मामले की संख्या बढ़ रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण के संक्रमण बढ़ने का हाल यह है कि राज्य में 1 से 7 मार्च तक संक्रमण दर 0.41 फीसद थी जो 8 से 14 मार्च को  0.48 फीसद हो गई। इसमें और वृद्धि हो रही है। इधर, रांची में इलाजरत एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। 

राज्य में ऐसे बढ़े कोरोना के मरीज

तिथि   मरीज 14 मार्च : 61 15 मार्च :  67 16 मार्च  : 82 17 मार्च :  82 18 मार्च : 97 19 मार्च : 105

chat bot
आपका साथी