Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज फिर मिले 173 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News. झारखंड में गुरुवार को 19504 लोगों की जांच में 173 संक्रमित मिले हैं। बोराजधानी रांची में सबसे अधिक 95 संक्रमितों की पहचान हुई। आज 220 मरीज स्वस्थ हुए रांची व कारो के एक-एक मरीज की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 06:19 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज फिर मिले 173 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News राजधानी रांची में सबसे अधिक 95 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई।

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में गुरुवार को 19,504 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 173 संक्रमित पाए गए। इनमें से आधे से अधिक कुल 95 संक्रमित रांची में मिले हैं। हालांकि यहां 98 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची छोड़कर अन्य जिलों में या तो कोई संक्रमित नहीं मिला या फिर छिटपुट संख्या में ही नए मरीज मिले। इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर कुल 220 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, रांची तथा बोकारो में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

गुरुवार को रांची के अलावा पलामू में 11, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में नौ-नौ, धनबाद तथा पश्चिमी सिंहभूम में छह-छह, हजारीबाग, लोहरदगा तथा लातेहार में पांच-पांच, देवघर, रामगढ़ तथा गुमला में तीन-तीन, चतरा, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, खूंटी तथा गढ़वा में दो-दो, दुमका, साहिबगंज तथा कोडरमा में एक-एक नए संक्रमित मिले। गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा सिमडेगा में काेई नया संक्रमित नहीं मिला।

इधर, नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,670 हो गए हैं। यहां कोरोना के अबतक 1,11,003 मामले आए हैं जिनमें 1,08,320 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.58 फीसद हो गई है। वहीं, सात दिनों में काेरोना संक्रमण वृद्धि की दर घटकर प्रतिदिन औसतन 0.13 फीसद हो गई है, जबकि पूरे देश में यह दर अभी भी 0.29 फीसद है।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

गुरुवार को रांची 98, पूर्वी सिंहभूम में 28, बोकारो में 20, धनबाद तथा जामताड़ा में 11-11, देवघर में 10, पलामू तथा सिमडेगा में सात-सात, दुमका तथा प. सिंहभूम में पांच-पांच, साहिबगंज में चार, रामगढ़ में तीन, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा, कोडरमा तथा गिरिडीह में दो-दो, खूंटी में एक मरीज स्वस्थ हुए।

chat bot
आपका साथी