Jharkhand Corona Update: आज फिर मिले 20 नए मामले, जानिए झारखंड में कोरोना का एक-एक जिले का हाल

coronavirus jharkhand update हजारीबाग में 7 रामगढ़ में 4 जमशेदपुर में तीन कोडरमा में तीन पश्चिम सिंहभूम लातेहार रांची में एक-एक मरीज की पहचान कोरोना संक्रमित के रूप में हुई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 05:29 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 01:00 AM (IST)
Jharkhand Corona Update: आज फिर मिले 20 नए मामले, जानिए झारखंड में कोरोना का एक-एक जिले का हाल
Jharkhand Corona Update: आज फिर मिले 20 नए मामले, जानिए झारखंड में कोरोना का एक-एक जिले का हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News राज्य में कोविड-19 के मरीजों का मिलना लगातार जारी है। मंगलवार को भी यहां 30 नए मरीज मिले, वहीं बुधवार को फिर से 20 नए मामले सामने आ गए। आज के ताजा मामलों में हजारीबाग में 7, रामगढ़ में 4, जमशेदपुर में तीन, कोडरमा में तीन, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार, रांची में एक-एक मामले की पहचान कोरोना पॉ‍जिटिव के रूप में हुई है। राज्‍य में संक्रमितों का आंकड़ा इसके साथ ही साढ़े चार सौ पार हो गया है। अबतक कुल 458 कोरोना पॉजिटिव केस झारखंड में मिले हैं।

बुधवार को झारखंड में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव हजारीबाग : 07 रामगढ़ : 04 कोडरमा : 03 जमशेदपुर : 03 प सिंहभूम : 01 लातेहार : 01 रांची : 01

बीते दिन मंगलवार को गुमला में छह, पश्चिमी सिंहभूम में चार, गढ़वा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम तथा धनबाद में तीन-तीन, कोडरमा व खूंटी में दो-दो और रांची, पलामू, लोहरदगा व सरायकेला-खरसावां में एक-एक नए मरीज मिले। इससे राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 259 हो गई है। मंगलवार को हजारीबाग में 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

सभी संक्रमित मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं। रांची के रिम्स में भर्ती प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित निकला। महाराष्ट्र से कोलकाता जाने के क्रम में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे रिम्स में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस मौत को राज्य के खाते में नहीं जोड़ा है। वहीं, धनबाद सदर अस्पताल के भी दो लैब तकनीशियन संक्रमित मिले। तीसरी मरीज धनबाद के ही सिंदरी की छात्रा है, जो संक्रमित पाई गई है।

मंगलवार को झारखंड में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव गुमला : 06 पश्चिमी सिंहभूम : 04 गढ़वा : 03 हजारीबाग : 03 पूर्वी सिंहभूम : 03 धनबाद : 03 कोडरमा : 02 खूंटी : 02 रांची : 01 पलामू : 01 लोहरदगा : 01 सरायकेला-खरसावां : 01

पश्चिमी सिंहभूम के तीनों मरीज भी प्रवासी मजदूर हैं, जो मनोहरपुर के रहने वाले हैं तथा पिछले दिनों बाहर से लौटे थे। कोडरमा में मिले दो संक्रमित भाई-बहन हैं और हाल ही में मुंबई से परिवार के साथ लौटे हैं। सरायकेला-खरसावां के कपाली में एक संक्रमित मिला है। बता दें कि राज्य में अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 438 तक पहुंच गई है। हालांकि, इनमें 176 मरीज स्वस्थ  हुए हैं। 

झारखंड में अबतक किस जिले में कहां मिले कितने मरीज

रांची : 126 गढ़वा : 58 हजारीबाग : 48 कोडरमा : 31 पूर्वी सिंहभूम : 28 पलामू : 17 बोकारो : 17 गुमला : 17 गिरिडीह : 16 पश्चिमी सिंहभूम : 14 रामगढ़ : 11 धनबाद : 10 सिमेडगा : 10 लातेहार : 09 देवघर : 05 सरायकेला-खरसावां : 05 पाकुड़ : 04 लोहरदगा : 03 खूंटी : 03 जामताड़ा : 02 दुमका : 02 चतरा : 01 गोड्डा : 01

chat bot
आपका साथी