सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, अब झारखंड के वरिष्‍ठ नेताओं के दिन बहुरेंगे; दी बधाई

अपराधियों को झारखंड के कुछ कांग्रेसियों से बेहतर बताकर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष का पदत्‍याग करने वाले डॉ अजय कुमार ने दो दिन पहले ही राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्‍तीफा सौंप दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 10:30 PM (IST)
सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, अब झारखंड के वरिष्‍ठ नेताओं के दिन बहुरेंगे; दी बधाई
सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, अब झारखंड के वरिष्‍ठ नेताओं के दिन बहुरेंगे; दी बधाई

रांची, जेएनएन। दिल्‍ली में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी काे कांग्रेस का अंतरिम अध्‍यक्ष चुना है। ऐसे में एक बार फिर यह साफ हो गया है कि कांग्रेस को कितनी शिद्दत से गांधी परिवार के सहारे की दरकार है। बहरहाल प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर ऊहापोह में फंसी झारखंड कांग्रेस भी अब बेहतरी की आस में है। सोनिया गांधी के कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्‍यक्ष बनने पर झारखंड के कांग्रेसियाें ने खुशी जताई है।

Heartiest Congratulations to Smt. #SoniaGandhi ji for being appointed as Congress President. We are exhalirated in knowing under her guidance Congress Party will reach glorious heights. #CongressPresident pic.twitter.com/T7sHpBHRsZ

— Subodh Kant Sahai (@SubodhKantSahai) August 11, 2019

वरिष्‍ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और फुरकान अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर हर्ष की अनुभूति हुई। उन्‍होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत देशभर में कांग्रेस के समर्थकों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बीते दिन ही प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ नेताओं को लपेटते हुए अपना इस्‍तीफा राहुल गांधी को भेज दिया था। तब डॉ अजय ने कहा था कि अपराधी भी झारखंड के इन कांग्रेस नेताओं से बेहतर हैं। इधर सुबोधकांत सहाय ने ट्वीट कर राहुल गांधी के नेतृत्व को सराहा और उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को विरोध के बावजूद सही कदम पर चलने वाला बताया है। कहा कि हम भारत की अवधारणा के लिए आपकी लड़ाई को जारी रखेंगे और अपनी विचारधारा को देश में जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे।

श्रीमती सोनिया गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर मुझे अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुई। #कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत देश भर में कांग्रेस के समर्थकों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनायें..।@INCIndia @RahulGandhi @priyankagandhi #CongressPresident pic.twitter.com/zhvdxNwlY6

— FURKAN ANSARI (@F_Ansari_Godda) August 10, 2019

कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष आएंगी झारखंड

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव झारखंड दौरे पर आ रही है। इसको लेकर कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई और इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई है। गुंजन सिंह ने कहा कि 20 अगस्त को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाएंगे। इसके अलावे दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथस्तर से लेकर जिलास्तर तक की रणनीति पर चर्चा हुई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी