Weekly News Roundup Ranchi: एक बार फिर किसानों पर दांव लगा रही कांग्रेस, जानें हफ्तेभर की हलचल

Weekly News Roundup Ranchi तमाम मोर्चों पर हार का सामना कर रही कांग्रेस को झारखंड से थोड़ी उम्मीद बंधी हुई है। पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में अपनी हैसियत बढ़ाकर इसे साबित भी किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:35 AM (IST)
Weekly News Roundup Ranchi: एक बार फिर किसानों पर दांव लगा रही कांग्रेस, जानें हफ्तेभर की हलचल
Weekly News Roundup Ranchi: एक बार फिर किसानों पर दांव लगा रही कांग्रेस, जानें हफ्तेभर की हलचल

रांची, राज्य ब्यूरो। तमाम मोर्चों पर हार का सामना कर रही कांग्रेस को झारखंड से थोड़ी उम्मीद बंधी हुई है। पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में अपनी हैसियत बढ़ाकर इसे साबित भी किया है और अब इसे बेहतर करने के लिए जीतोड़ प्रयास करने में जुटी है। एक बार फिर किसानों के बहाने चुनाव लड़ने की तैयारी की गई है। लातेहार में इसी रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा कर डाली।

लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन भी किया। इस मुद्दे को आगे भी पार्टी ले जाएगी। लातेहार का कार्यक्रम इस सप्ताह में कांग्रेस का सबसे बड़ा आयोजन रहा है। प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रमों के पीछे कांग्रेस का एक बड़ा मकसद है। मकसद अपनी जनाधार को वापस पाने का है। कार्यकर्ता और आम लोगों का तालमेल बढ़ाना है। नेताओं को प्रोजेक्ट करना है।

लातेहार में कांग्रेस का मोर्चा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने थामा। उन्होंने यहां कहा कि भाजपा की सरकार ने झारखंड को 17 वर्षों से लूटने का काम किया है। हमारी सरकार ने झारखंड की गरीब आदिवासी एवं निर्धन परिवारों को 35 किलो अनाज व पांच लीटर मिट्टी तेल उपलब्ध कराती थी, लेकिन आज भाजपा की सरकार ने गरीबों की अनाज चोरी कर तीस किलो अनाज व मिट्टी तेल डेढ़ लीटर दे रही है।

उरांव ने विस्थापन का मुद्दा उठाया

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने अपनेआप को आदिवासी नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश भी की। कहा कि जन आक्रोश रैली लातेहार जिले के मनिका की धरती से शुरू हुई है। इस रैली में जनता बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों को पांच- पांच हजार रुपए खाते में डाल कर किसानों को लुभाने का काम किया है। इस सरकार की दोहरी नीति को जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज व बेतला में गरीबों को हाथी के नाम पर बेघर किया जा रहा है। विस्थापन के मुद्दे पर कांग्रेस डटकर लड़ेगी। इस सरकार ने गरीबों व दलितों को शोषण का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस बार झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने की मन बना ली है।

बहुत कुछ कह गई गुरुवार की भीड़

मनिका हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का भाषण सुनने को लेकर जनता में पहली बार उत्साह था। जन आक्रोश रैली में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, लातेहार एवं पलामू के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन ङ्क्षसह ने किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर कहा तो सारे जनताओं ने हाथ उठाकर प्रदेश प्रभारी को अभिवादन किया।

पहली बार एक मंच पर आए मनिका विधानसभा के दो दावेदार

पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के मनिका विधानसभा के दो दावेदार अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक मंच पर आए। एक तरफ मुनेश्वर उरांव दूसरी तरफ रामचंद्र सिंह ने पूरी ताकत के साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाई स्कूल के मैदान में पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी