Jharkhand: मंत्री जगरनाथ महतो के स्वस्थ होने तक CM के पास रहेंगे उनके सभी विभाग, चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक विभाग की भी जिम्मेदारी

मंत्री जगरनाथ महतो के स्वस्थ होकर योगदान देने तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अपने पास रखेंगे। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाजचल रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 03:54 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 03:54 PM (IST)
Jharkhand: मंत्री जगरनाथ महतो के स्वस्थ होने तक CM के पास रहेंगे उनके सभी विभाग, चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक विभाग की भी जिम्मेदारी
मंत्री जगरनाथ महतो के स्वस्थ होने तक CM के पास रहेंगे उनके सभी विभाग। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो) । मंत्री जगरनाथ महतो के स्वस्थ होकर योगदान देने तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अपने पास रखेंगे। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाजचल रहा है।

इसके अलावा झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद अल्पसंख्यक विभाग रिक्त था। इस संबंध में  झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

chat bot
आपका साथी