Chatra Coronavirus News: चतरा में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 45 संक्रमित हुए स्वस्थ

Chatra Coronavirus News चतरा के सिविल सर्जन ने कहा कि संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब सत्तर हजार लोगों का कैरोना जांच किया गया है। जिसमें करीब तेरह सौ संक्रमित मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 08:24 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 08:27 AM (IST)
Chatra Coronavirus News: चतरा में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 45 संक्रमित हुए स्वस्थ
कोविड अस्‍पताल में पीपीई किट पहने स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी।

चतरा, जासं। चतरा जिले में कोरोना संक्रमित 45 मरीज एक साथ स्वस्थ हुए हैं। वहीं पांच नए मरीजों की पहचान हुई है। नए संक्रमितों को होम क्वारंटाइन या कोविड केयर सेंटर में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को हुई जांच की रिपोर्ट शनिवार की रात आई।

इसमें 45 संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अभियान चलाकर नए लोगों की जांच की गई। इसमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन ने कहा कि संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 70 हजार लोगों का कैरोना जांच किया गया है। इसमें करीब तेरह सौ संक्रमित मिले हैं। उसमें ग्यारह सौ से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान समय में करीब दो सौ मामले सक्रिय हैं।

chat bot
आपका साथी