Lok Sabha Polls 2019: भाजपा की आक्रामक तैयारी, साइबर वार रूम से होगा मुकाबला

Lok Sabha Polls 2019. भाजपा के साइबर सेल ने सक्रियता बढ़ाई है। इस लोकसभा चुनाव में इस प्लेटफार्म का जमकर उपयोग किया जाएगा। डिजिटल दौर में बूथ तक इकाई का गठन किया जाएगा।

By Sujeet SumanEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 05:38 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: भाजपा की आक्रामक तैयारी, साइबर वार रूम से होगा मुकाबला
Lok Sabha Polls 2019: भाजपा की आक्रामक तैयारी, साइबर वार रूम से होगा मुकाबला

रांची, राज्य ब्यूरो । डिजिटल क्रांति का दौर है, डेटा सस्ता है। जाहिर है इस प्लेटफार्म का लोकसभा चुनाव में जमकर इस्तेमाल होगा। राजनीतिक दलों को इस बात का बखूबी एहसास है, इसलिए विशेष तौर पर साइबर और आइटी वार रूम तैयार किए गए हैं और इसकी जवाबदेही आइटी में दक्ष युवाओं को सौंपी गई है। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सरीखी पार्टियां तो साइबर की महत्ता को समझते हुए काफी पहले से ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। अब अन्य क्षेत्रीय दल भी अपना दमखम इस बेहद अहम प्लेटफार्म पर दिखाने से गुरेज नहीं करेंगे। 

राजनीतिक दलों के एजेंडे में सोशल मीडिया से जुड़े खास उम्र व वर्ग के लोग हैं। 18 से 50 आयु वर्ग के लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाने इनकी कोशिश है। सत्ताधारी दल भाजपा का साइबर और आइटी सेल प्रदेश कार्यालय में काफी पहले से सक्रिय है। पिछले चुनाव में भी इसकी सक्रियता देखने को मिली थी। यह सेल इस बार और आक्रमक होगा। फिलहाल ये सेल मेरा परिवार, भाजपा परिवार और मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसे टास्क को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटा है।

भाजपा में आइटी की जवाबदेही संभालने वाले भानु जालान बताते हैं कि चुनाव में हम कुछ नया नहीं करने जा रहे हैं, जो काम हम पहले से कर रहे हैं उसी को आगे बढ़ाया जा रहा है। आइटी सेल से अपेक्षा की जा रही है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए। भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद उसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने का हमारा प्रयास होगा। आचार संहिता के दायरे में सोशल मीडिया भी लाया गया है। ऐसे में हमारी जवाबदेही बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आइटी सेल का ढांचा बूथ स्तर पर है, जिनसे नियमित संवाद होता है।

chat bot
आपका साथी