Amrit Mahotsav of Azadi: रांची एयरपोर्ट पर जैप वन के जवानों ने सेना के बैंड का किया प्रदर्शन

Amrit Mahotsav of Azadi आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत जैप वन के जवानों ने देशभक्ति थीम पर आधारित सेना के बैंड का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हवाई अड्डे के अंदर सिटी साइड के दोनों क्षेत्रों में किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 03:22 PM (IST)
Amrit Mahotsav of Azadi: रांची एयरपोर्ट पर जैप वन के जवानों ने सेना के बैंड का किया प्रदर्शन
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत जवानों ने देशभक्ति थीम पर आधारित सेना के बैंड का प्रदर्शन किया।

 रांची,जासं। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जैप वन के जवानों ने देशभक्ति थीम पर आधारित सेना के बैंड का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हवाई अड्डे के अंदर सिटी साइड के दोनों क्षेत्रों में किया गया। यात्रियों और आगंतुकों ने प्रदर्शन की काफी सराहना की। प्रदर्शन के दौरान रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा, बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान और सभी विमानन कंपनियों व रांची हवाई अड्डे पर सेवारत कंपनियों के कर्मचारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान देश की स्वतंत्रता प्राप्ति की 75 वीं वर्षगांठ के हवाले से मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान इस साल अप्रैल से शुरू हुआ है। इस अभियान में अब तक रांची एयरपोर्ट पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि भी आयोजित किए जाते हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अगले साल अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का ऐलान किया है। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर 12 मार्च को की थी। इसके तहत साबरमती आश्रम से दांडी मार्च निकाला गया था। यह अभियान 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी विभाग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से वोकल फॉर लोकल अभियान को भी बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए साबरमती आश्रम में मगन निवास के पास एक चरखा स्थापित किया गया है। अभियान के दौरान कहा गया है कि जब भी कोई व्यक्ति कोई स्थानीय उत्पाद खरीदे और लोकल फॉर वोकल का इस्तेमाल करते हुए उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करे तो आत्मनिर्भरता से संबंधित प्रत्येक ट्वीट के साथ यह चरखा एक बार घूमेगा।

chat bot
आपका साथी