रांची में जैन धर्माव‍लंबियों ने सादगी से मनाई महावीर जयंती Ranchi News

श्री जैन श्वेताम्बर संघ रांची द्वारा इस बार भगवान श्री महावीर के 2619 वां जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन सादगी तथा धर्म आराधना से मनाया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 10:56 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 10:56 AM (IST)
रांची में जैन धर्माव‍लंबियों ने सादगी से मनाई महावीर जयंती Ranchi News
रांची में जैन धर्माव‍लंबियों ने सादगी से मनाई महावीर जयंती Ranchi News

जासं, रांची। श्री जैन श्वेताम्बर संघ, रांची द्वारा इस बार भगवान श्री महावीर के 2619 वां जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन सादगी तथा धर्म आराधना से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी जैन समाज के लोगों ने‌ सुबह 8 बजे सभी लोग अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर 5 मिनट तक घंटी, थाली तथा ताली आदि बजाकर महावीर जयंती का उत्सव मनाया। इस बार कोरोना महामारी के वजह से सरकार के निर्देश के अनुसार समाजिक दूरी को बनाये रखने के लिए कार्यक्रम रद कर दिया गया।

समस्त देशवासियों के स्वास्थ्य की मंगलकामना

जन्म कल्याण दिवस पर सभी श्रद्धालुओं ने घर में ही सुबह 10 बजे से 1 घंटे का श्री नवकार महामंत्र का जाप किया। इस दौरान लोगों के पूरे देशवासियों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की‌‌।  सांय 7:00 बजे, सूर्यास्त के बाद सभी अपने घरों में पांच दीपक जलाएंगे। आज दिन भर धर्म आराधना तथा दान आदि चलेगा। प्रत्येक वर्ष श्वेताम्बर संघ के द्वारा भगवान महावीर की शोभायात्रा  गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाती है। इसमें सैकड़ो लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक भोजन का भी आयोजन होता है। श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष संपत लाल जी रामपुरिया, सुभाष चंद्र बोथरा, विमल दस्सानी, अमर चंद बेगानी, प्रकाश चन्द्र नाहटा, अशोक सुराणा आदि की ओर से यह जानकारी दी गई।

 

chat bot
आपका साथी