Indian Railways: रेलवे ने भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्‍स. का समय बदला, जानें Train Time Table

Bhubaneswar-New Delhi Rajdhani Express कोडरमा बोकारो गोमो टाटानगर गया में भुवनेश्‍वर से चलने वाली तीनों राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल बदल जाएगा। नौ जनवरी से ट्रेन का समय बदलेगा। आद्रा होकर चलने वाली ट्रेन का समय भी बदल जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 09:31 AM (IST)
Indian Railways: रेलवे ने भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्‍स. का समय बदला, जानें Train Time Table
Bhubaneswar-New Delhi Rajdhani Express भुवनेश्‍वर राजधानी एक्‍सप्रेस अब नए टाइम टेबल के अनुसार चलेगी।

झुमरीतिलैया (कोडरमा), जासं। Bhubaneswar-New Delhi Rajdhani Express, indiarailinfo.com अगर आप इस सप्ताह भुवनेश्वर से नई दिल्ली या नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले हैं, तो सफर से पहले टाइम टेबल जरूर चेक कर लें। रेलवे ने भुवनेश्वर से चलने वाली तीनों राजधानी एक्सप्रेस के टाइम टेबल बदल दिए हैं। टाइम टेबल बदलने की वजह से बोकारो, गोमो और कोडरमा के यात्रियों को अब नए टाइम टेबल के अनुसार उनके स्टेशन पर यह ट्रेन मिलेगी। भुवनेश्वर से संबलपुर होकर चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का टाइम टेबल नौ जनवरी से बदलेगा।

वापसी में 10 जनवरी से इसके टाइम टेबल में बदलाव होगा। वाया आद्रा चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्‍सप्रेस का टाइम टेबल 10 जनवरी से परिवर्तित होगा। नई दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्‍सप्रेस का 11 जनवरी से टाइम टेबल बदल जाएगा। इसी तरह भुवनेश्वर से टाटानगर, बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया होकर चलने वाली राजधानी एक्‍सप्रेस 11 जनवरी से नए टाइम टेबल के अनुसार चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन को 12 जनवरी से संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक चलाया जाएगा।

जानें गोमो, बोकारो व कोडरमा में कब-कब आएगी ट्रेन

वाया संबलपुर चलने वाली

02855 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

गोमो जंक्शन रात 20.00 बजे कोडरमा 21:33 बजे

02856 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी

कोडरमा सुबह 5:20 बजे गोमो सुबह 6.55 बजे

वाया आद्रा चलने वाली

02825 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी गोमो रात 20.00 बजे कोडरमा रात 21:00 बजे

02826 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी कोडरमा 05:20 बजे गोमो सुबह 6.55 बजे

वाया टाटानगर चलने वाली

02823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी बोकारो शाम 19.00 बजे गोमो रात 20.00 बजे कोडरमा 21:00 बजे

02824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी कोडरमा 05:20 बजे गोमो सुबह 6.25 बजे बोकारो सुबह 7.30 बजे

chat bot
आपका साथी