Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया - होसुर स्पेशल ट्रेन का आज होगा परिचालन, समय-सारणी देखें

Indian Railways Update रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया - होसुर - हटिया के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 08633 हटिया - होसुर स्पेशल ट्रेन आज यानी मंगलवार को हटिया से प्रस्थान करेगी।

By Shakti SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 09:28 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 09:29 AM (IST)
Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया - होसुर स्पेशल ट्रेन का आज होगा परिचालन, समय-सारणी देखें
Indian Railways Update: हटिया - होसुर स्पेशल ट्रेन का आज होगा परिचालन।

रांची,जासं। Indian Railways Update रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया - होसुर - हटिया के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों का परिचालन सिर्फ एक ट्रिप के लिए होगा। ट्रेन संख्या  08633 हटिया - होसुर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को हटिया से प्रस्थान करेगी।

हटिया से ट्रेन आज 12 बजे करेगी प्रस्थान

ट्रेन संख्या 08633 हटिया से आज प्रस्थान 12 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 18.00 बजे प्रस्थान 18.15 बजे, संबलपुर आगमन 18.55 बजे प्रस्थान 19.05 बजे, दुव्वाडा आगमन 05.00 बजे प्रस्थान 05.05 बजे, विजयवाड़ा आगमन 10.15 बजे प्रस्थान 10.20 बजे, गुडुर आगमन 17.20 बजे प्रस्थान 17.30 बजे, रेणिगुंटा आगमन 19.10 बजे प्रस्थान 19.20 बजे, काटपाडी आगमन 21.05 बजे प्रस्थान 21.10 बजे, जोलारपेट आगमन 23.15 बजे प्रस्थान 23.20 बजे एवं होसुर आगमन (गुरुवार) 03.30 बजे होगा।

होसुर से ट्रेन 30 सितंबर को करेगी प्रस्थान

ट्रेन संख्या 08634 होसुर - हटिया स्पेशल ट्रेन  30 सितंबर (शुक्रवार) को होसुर से प्रस्थान करेगी। होसुर से ट्रेन प्रस्थान 12.00 बजे, जोलारपेट आगमन 16.43 बजे प्रस्थान 16.45 बजे, काटपाडी आगमन 18.10 बजे प्रस्थान 18.15 बजे, गुडुर आगमन 22.33 बजे प्रस्थान 22.35 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03.10 बजे प्रस्थान 03.30 बजे, दुव्वाडा आत्मन 12.08 बजे प्रस्थान 12.10 बजे, संबलपुर आगमन 20.50 बजे प्रस्थान 21.00 बजे, झाड़सुगुड़ा आगमन 23.35 बजे प्रस्थान 23.40 बजे एवं हटिया आगमन (रविवार) 04.30 बजे करेगी।

chat bot
आपका साथी