आयकर विभाग ने रांची के सेनेटरी प्रतिष्ठानों में पकड़ी 1.05 करोड़ की गड़बड़ी

Jharkhand. लालपुर स्थित एसके सेनेटरी व शुभम सेनेटरी में आयकर विभाग ने किया सर्वे। संचालक विनोद कुमार अग्रवाल ने स्वीकारा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 09:09 PM (IST)
आयकर विभाग ने रांची के सेनेटरी प्रतिष्ठानों में पकड़ी 1.05 करोड़ की गड़बड़ी
आयकर विभाग ने रांची के सेनेटरी प्रतिष्ठानों में पकड़ी 1.05 करोड़ की गड़बड़ी

रांची, राज्य ब्यूरो। आयकर विभाग ने सर्वे के दौरान लालपुर के दो सेनेटरी प्रतिष्ठानों में 1.05 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ी है। इन प्रतिष्ठानों में एसके सेनेटरी व शुभम सेनेटरी शामिल हैं। दोनों ही प्रतिष्ठानों के संचालक विनोद कुमार अग्रवाल हैं। उन्होंने आयकर अधिकारियों के सामने स्वीकारा है कि वे दोनों ही प्रतिष्ठानों से अग्रिम कर के रूप में 35 लाख रुपये भरेंगे। आयकर विभाग के सर्वे के दौरान लालपुर के एसके सेनेटरी प्रतिष्ठान में 60 लाख रुपये का स्टॉक डिफरेंस मिला।

इस प्रतिष्ठान में संचालक ने 20 लाख रुपये के अग्रिम कर भुगतान की बात स्वीकारी। वहीं, दूसरे प्रतिष्ठान शुभम सेनेटरी में आयकर विभाग ने 45 लाख रुपये का स्टॉक डिफरेंस पाया। यहां संचालक ने अग्रिम कर के रूप में 15 लाख रुपये के भुगतान की बात स्वीकारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार करदाताओं को समय पर पूरी इमानदारी से कर भुगतान का आग्रह किया है। यह भी कहा है कि विभाग को जहां भी थोड़ी भी शंका होगी, वहां सर्वे करेगा और गड़बडिय़ों की पुष्टि होने पर विधिसम्मत कार्रवाई करेगा।

chat bot
आपका साथी