लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए हिदू जागरण मंच ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता रांची उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:15 AM (IST)
लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए हिदू जागरण मंच ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए हिदू जागरण मंच ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता रांची: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की ओर से कानून बनाए जाने संबंधी अध्यादेश लागू होने के बाद झारखंड में भी ये मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है। अब विभिन्न संगठनों की ओर से राज्य में इस मुद्दे पर कानून बनाए जाने की मांग की जा रही है। शुक्रवार को हिदू जागरण मंच ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मंच के ऋषि नाथ शाहदेव ने बताया कि अपनी असल पहचान छिपा, धोखा देकर हिदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। हिदू जागरण मंच इसका विरोध करता है। इसका मकसद धर्मांतरण और आतंकवाद से जुड़ा है। हिदू जागरण मंच लव जिहाद के विरुद्ध कड़े कानून का मांग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तर्ज पर करता है। ऋषि शाहदेव ने बताया कि राज्यपाल ने कहा कि यह बढ़ते लव जिहाद का मामला उनकी जानकारी में है और वो उनके ज्ञापन पर जरूर करवाई करेंगी। ऋषि शाहदेव ने बताया कि हिदू जागरण मंच द्वारा लव जिहाद के विरुद्ध कड़े कानून के लिए सिग्नेचर एवं डिजिटल सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा। राज्यपाल से मिलने में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि शाहदेव के साथ रांची महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह,जिला अध्यक्ष राकेश कर्ण एवं तारा शाहदेव उपस्थित थी।

महिला सुरक्षा पर रोटरी क्लब में कार्यशाला

महिला विकास मंच, रांची शाखा द्वारा शुक्रवार को महिला सुरक्षा पर रोटरी क्लब में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला विकास मंच की प्रदेश अध्यक्ष निशी जायसवाल ने बताया कि कार्यशाला के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि हर जिले में महिला सुरक्षा पर काम करना है। इसके लिए मुहिम चलाया जाएगा। वहीं हर रविवार को रांची जिला में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक भी किया जाएगा। महिला विकास मंच के विस्तार पर भी चर्चा हुई। बैठक में मंच की सदस्य मीनू दास गुप्ता, शिखा जायसवाल, फरहत तब्बसुम, रेशमा रानी सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी