हिंदी टिप्पण व प्रारूपण परीक्षा का परिणाम घोषित, पढ़ें झारखंड की कुछ खास खबरें

Jharkhand. एडीजी अनुराग गुप्‍ता ने अपने पद पर योगदान दे दिया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी कुमुदनी टुडू को प्रोन्‍नति दी गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 09:44 PM (IST)
हिंदी टिप्पण व प्रारूपण परीक्षा का परिणाम घोषित, पढ़ें झारखंड की कुछ खास खबरें
हिंदी टिप्पण व प्रारूपण परीक्षा का परिणाम घोषित, पढ़ें झारखंड की कुछ खास खबरें

रांची, राज्य ब्यूरो। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सरकारी कर्मियों के लिए अनिवार्य ङ्क्षहदी टिप्पण एवं प्रारूपण परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित परिणाम के अनुसार सचिवालय केंद्र से 346 लोग पास हुए हैं जबकि इसी केंद्र से हिंदी लिखने-पढऩे की योग्यता की परीक्षा में 12 प्रत्याशियों को सफलता मिली है।

60 दिनों की छुट्टी के बाद एडीजी अनुराग गुप्ता ने दिया योगदान

एडीजी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को सीआइडी के एडीजी के पद पर योगदान दे दिया है। वे पिछले 60 दिनों से अवकाश पर थे। उन्होंने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही उपार्जित अवकाश ले लिया था। 60 दिन पूरा होते ही वे सीआइडी मुख्यालय पहुंचे और अपने योगदान की सूचना गृह विभाग तथा पुलिस मुख्यालय को दी है।

कुमुदनी टुडू को अनुमंडल पदाधिकारी के समकक्ष श्रेणी में प्रोन्नति

झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी कुमुदनी टुडू को अनुमंडल पदाधिकारी के समकक्ष कोटि में उन्हें प्रोन्नति दी गई है। उन्हें तदर्थ प्रोन्नति के लिए योग्य उम्मीदवार के तौर पर अनुशंसा के बावजूद जुलाई 2015 में प्रोन्नति नहीं मिल सकी थी। इसके खिलाफ टुडू ने हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। इस बीच उनका नाम नामकुम अंचल के तुम्बागुटू में सेना के लिए अधिग्रहित भूखंड के नामांतरण में अनियमितता के मामले में आ गया।

इस दौरान विभागीय प्रोन्नति समितियों ने उनके नाम पर लगातार हामी भरी और अंतत: कार्मिक विभाग ने 30 दिसंबर को उन्हें प्रोन्नति प्रदान की। उन्होंने 6 जुलाई 2015 के भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है लेकिन वास्तविक लाभ प्रोन्नत पद पर पदस्थापन के बाद ही मिल सकेगा। कार्मिक ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

नारी सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए केंद्र ने भेजा पत्र

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को राष्ट्रीय स्तर पर 40 नारी सशक्तीकरण पुरस्कार देने की योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की है। मंत्रालय ने इस बाबत झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से पुरस्कार के लिए सात जनवरी तक इंट्री भेजने का निर्देश संबंधित विभाग को देने का अनुरोध किया गया है। इंट्री व्यक्तिगत अथवा सामूहिक स्तर पर भी भेजी जा सकती है। इंट्री के साथ महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की विस्तृत विवरणी भी मांगी गई है। पुरस्कार की इस श्रेणी के लिए चयनित आवेदकों की घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।

chat bot
आपका साथी