Weather Update: अगले 5 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश, कई जगहाें पर वज्रपात, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 28 मई से दो जून तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 03:22 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 02:13 AM (IST)
Weather Update: अगले 5 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश, कई जगहाें पर वज्रपात, जानें अपने शहर का हाल
Weather Update: अगले 5 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश, कई जगहाें पर वज्रपात, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। झारखंड में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 3 से 4 डिग्री कम रहेगा। अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। तपती व ऊमस भरी गर्मी से आम लोगों को राहत मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 28 मई से दो जून तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैंड होते हुए बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल व असम तक समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में पूर्व-पश्चिम दिशा में एक टर्फलाइन बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग के जिलों, खासकर पलामू, गढ़वा, लातेहार व चतरा हीट वेव (लू) की चपेट में है। पलामू का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आगामी तीन दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तित रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम की ओर अग्रसर हुई है। गुरुवार से अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को राज्य के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी. प्रति घंटा) व गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 29-30 मई को राज्य के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी. प्रतिघंटा) व गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

31 मई को कुछ जिलों में तेज हवा (30-40 किमी. प्रति घंटा) व गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 1 जून को राज्य के मध्य व पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी. प्रति घंटा) व गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 02 जून को राज्य के मध्य व दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना है।

बताया कि आगामी पांच दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इधर, बुधवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 3.0 व न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में पकुडिय़ा, महेशपुर, पाकुड़, म्हारो, पत्थरगामा, महगामा व गोड्डा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

बुधवार का तापमान (डिसे. में)

शहर       अधिकतम       न्यूनतम

रांची         39.8             28.5

जमशेदपुर    42.0            28.4

डालटनगंज   43.8            29.8

बोकारो       40.1            27.6

चाईबासा     40.2            26.4

आद्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर       अधिकतम     न्यूनतम

रांची         53             47

जमशेदपुर   69             56

डालटनगंज  53             31

बोकारो      57             50

चाईबासा    59             39

chat bot
आपका साथी