तेज बारिश से रांची में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Ranchi News

रविवार सुबह से हो रही तेज बारिश से रांची का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मानसून राज्य पूर्ण रुप से सक्रिय है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 12:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 12:21 PM (IST)
तेज बारिश से रांची में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Ranchi News
तेज बारिश से रांची में जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Ranchi News

रांची (जासं) । रविवार सुबह से हो रही तेज बारिश से रांची का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मानसून राज्य पूर्ण रुप से सक्रिय है। ऐसे में तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। राज्य में ऐसा मौसम अगले 48 घंटों तक बने रहने की संभावान है। सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग अपने दैनिक कामों करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया, वहीं लोगों को लगातार बिजली गुल होने की समस्या का भी सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर अगले तीन दिनों तक दिखाई देगा। 17 अगस्त को भी झारखंड के उत्तरी भागों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में से किसी एक दो स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रांची में 16 अगस्त को बादल छाए रहेंगे। मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी। जबकि17 अगस्त को दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होगी। हालांकि 18 तारीख के बाद रांची समेत आसपास के इलाके मौसम सामान्य रहेगी।

chat bot
आपका साथी