Jharkhand Lockdown: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराए झारखंड

Jharkhand Lockdown. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्य में तैयारियों का जायजा लिया। सभी जिलों में कोरोना अस्पताल खोलने का दिया निर्देश।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 11:31 AM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 11:31 AM (IST)
Jharkhand Lockdown: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराए झारखंड
Jharkhand Lockdown: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराए झारखंड

रांची, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को झारखंड में कोरोना से निपटने के लिए अबतक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के क्रम में कहा कि 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का राज्य में सख्ती से अनुपालन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए यही सबसे बड़ा उपाय साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अभी से ही सभी जिलों में अलग से अस्पताल खोलने का भी निर्देश दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें बताया कि अभी फिलहाल रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ट्रॉमा सेंटर में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। शीघ्र ही सभी जिलों में अलग से अस्पताल खोले जाएंगे।

उन्होंने अबतक की तैयारियों को भी साझा किया। मंत्री ने ने पर्याप्त संख्या में मास्क, सैनिटाइजर और गाउन की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की। साथ ही, रांची के इटकी स्थित टीबी सैनिटोरियम और धनबाद स्थित पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भी जांच की सुविधा के लिए उपकरण की मांग की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकार की मांगों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए तुरंत इस दिशा में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी