सूर्योपासना में जुटे रहे श्रद्धालु, सुविधा को सजग रहा प्रशासन

हजारीबाग : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ में अस्ताचलगामी और उदीयमान भास्कर को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:09 PM (IST)
सूर्योपासना में जुटे रहे श्रद्धालु, सुविधा को सजग रहा प्रशासन
सूर्योपासना में जुटे रहे श्रद्धालु, सुविधा को सजग रहा प्रशासन

हजारीबाग : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ में अस्ताचलगामी और उदीयमान भास्कर को हजारों हाथों ने अ‌र्घ्य देकर देश समाज और परिवार की सलामती की कामना छठव्रतियों ने की। इससे पूर्व विभिन्न छठ घाट, प्रमुख सड़कों पर विशेष विद्युत व्यवस्था, विभिन्न समिति, क्लब और जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा किया गया। छठ गीतों के बीच अ‌र्ध्य देने लोग छठ घाट ढोल मंजीरा के साथ जा रहे थे। शहरी क्षेत्र में झील, छठ तालाब, मनोकामना मंदिर तालाब, रामनगर, कदमा, मटवारी तालाब, हुरहुरु तालाब, चानो नदी, जबरा तालाब, सहित कई स्थानों पर अ‌र्ध्य दिया गया। विभिन्न चौक चौराहों पर प्रशासन और पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। कई स्थानों पर विभिन्न समितियों द्वारा दूध, फल, दीपक, बाती, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। पारंपरिक छठ गीत गाती महिलाओं से छठ घाट गूंजते रहे। जिले में प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों को ध्यान में रखते हुए निर्बाध बिजली दी गई। छठ घाटों पर दोपहर दो बजे से हीं श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा था। यह सिलसिला संध्या साढे़ चार बजे तक चला। दूर दूर से लोग पैदल और विभिन्न वाहनों के माध्यम से आए थे। पूजन के बाद जलाए गए दीपों से पूरा छठ घाट जगमग करता रहा। मंगलवार को अस्ताचलगामी और गुरुवार को उदीयमान भास्कर को अ‌र्ध्य के साथ छठ पर्व संपन्न हुआ। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी स्वयं पूरी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे थे। पहली बार छठ व्रतियों के लिए बनाए गए चें¨जग रुम का भी लाभ मिला।

--------------------

छठ घाटों के समीप बड़े वाहनों की रही नो इंट्री, सफाई की पूर्ण व्यवस्था

जिला प्रशासन द्वारा छठ घाटों और प्रमुख सड़कों पर चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रही। कई स्थानों पर वनवे व्यवस्था की गई थी। एक दिन पूर्व ही छठ घाटों की पूर्ण सफाई की गई। वहीं प्रमुख सड़कों में नगर निगम द्वारा खराब पड़े बिजली बल्बों को बदलकर नया लगाया गया था।

सड़कों की सफाई और पानी से धुलाई भी

नगर निगम के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, क्लबों के लोगों द्वारा छठ घाट जाने वाली सड़कों की विशेष सफाई की गई। पहले कचरों को हटाकर साफ सुथरा बनाया गया। इसके बाद पानी से भी सड़क, गली और मोहल्लों की धुलाई की गई। रोशनी से जगमगा रहा था झील

इस बार झील उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के प्रयास से फिर से रोशनी से जगमग था। तीन वर्ष पहले लगाई गईं जो आधी से अधिक खराब व चोरी हो गई थी। उन्हें फिर से जलाया गया। झील के बीचों बीच पानी में तैरती हाथियों की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र थी।

chat bot
आपका साथी