श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का मना प्रकाश पर्व

: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड राची में शुक्रवार को गुरु हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही सबद कीर्तन हुआ। विशेष दीवान का आयोजन हुआ, लोगों को लंगर खिलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jun 2018 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 09:35 AM (IST)
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का मना प्रकाश पर्व
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का मना प्रकाश पर्व

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड राची की ओर से शुक्रवार को मीरी पीरी के मालक साहिब गुरु हरगोबिंद साहिब का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विशेष दीवान सजाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

दीवान की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रखे श्री अखंड पाठ की समाप्ति से हुई। इसके बाद हुजूरी रागी भाई संदीप सिंह ने शबद पेश किया.दीन दूनी द पातशाह, पातशाह पातशाह अडोला.। संदीप सिंह ने कई और शबद पेश किए। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के मुख्यग्रंथी विक्रम सिंह ने गुरु के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक संगत को जानकारी दी।

गुरुद्वारा साहिब के हुजूरी रागी भाई अवतार सिंह ने.. चली पीढ़ी सोडिया रूप दिखावन वारो वारी दल पंजन गुर सुरमा बढ़ जोधा बहो परूपकारी शबद पेश किया। सरदार जसबीर सिंह ने भी गुरु के जीवन के बारे में बताया। गुरुद्वारा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने संगत को गुरपर्व की बधाई दी और संगत को धन्यवाद दिया।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथीसाहिब ने अरदास की। इसके बाद दीवान की समाप्ति हुई। इस मौके पर राची शहर के सीनियर एसएसपी अनिश गुप्ता भी गुरु जी का आशीर्वाद लेने गुरु दरबार में हाजिर हुए। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान साहिब गुरमीत सिंह की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, महिंदर सिंह, गगनदीप सिंह सेठी, हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, रंजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह होंडा, मनदीप सिंह, परमजीत सिंह, हरमीत सिंह, ज्योति सिंह, इंदर सिंह, कृपाल सिंह, इंदरजीत सिंह, धियान सिंह, हरदीप सिंह आदि शामिल थे।

सम्मानित किए गए बच्चे

गुरुद्वारा साहिब की ओर से टाटानगर में हुए कीर्तन मुकाबले में भाग लेने गए राची के सभी बच्चों को इनाम ओर सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इनमें जसलीन कौर, कबीर सिंह, हरकीरण कौर, हरसिमर सिंघ, परमजीत कौर सिमरन कौर, रिंकी कौर, सलूजा शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी