Gold Silver Price Today: रांची में आज सोने और चांदी के भाव स्थिर... यहां चेक करें Latest Rate

Gold Silver Price Today झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें स्थिर हैं। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। रांची में क्या है रेट यहां चेक करें...

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Mar 2022 08:59 AM (IST) Updated:Mon, 28 Mar 2022 09:00 AM (IST)
Gold Silver Price Today: रांची में आज सोने और चांदी के भाव स्थिर... यहां चेक करें Latest Rate
Gold Silver Price Today: रांची में आज सोने और चांदी के भाव स्थिर

रांची, जासं। Gold Silver Price Today सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार, 28 मार्च को राजधानी रांची में सोने-चांदी की कीमतें स्थिर हैं। आज भी राजधानी के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 50,300 रुपये और चांदी प्रति किलोग्राम 72,000 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले बीते सप्ताहंत यानी शनिवार, 26 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 25 मार्च की तुलना में क्रमशः 100 रुपये और 500 रुपये की तेजी आई थी। तब से आज तक दोनों कीमती धातुओं के दाम स्थिर हैं।

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन की स्थिरता के बावजूद सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि के कयास लगाए जा रहे हैं। गुरुवार, 24 मार्च से सोने-चांदी के भाव में फिर से उछाल आने लगा है। इस दिन 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 49,600 रुपये और चांदी प्रति किलो 70,500 रुपये पर बिकी थी। वहीं, शुक्रवार, 25 मार्च को सोना एक बार फिर से 50,000 का आंकड़ा पार करते हुए 50,200 रुपये और चांदी 71,500 रुपये पर पहुंच गई थी।

आपको बता दें कि दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख होली के दिन यानी शुक्रवार, 18 मार्च से शुरू हुआ था। बीच में  23 मार्च को इनकी कीमतों में गिरावट आई तो थी। लेकिन 24 मार्च से बाजार पुनः ऊपर की ओर चढ़ने लगा, जो आज स्थिर है। 

सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। युद्ध के चलते विगत एक मार्च को 22 कैरेट सोना प्रति 19 ग्राम 49,300 रुपये में बिका था। वहीं, 9 मार्च को जबरदस्त उछाल लेते हुए यह 52,500 रुपये पर पहुंच गया था, जो इस वर्ष का अब तक का उच्चतम स्तर है। 

सोना-चांदी आज (28 मार्च) का भाव  

सोना (22 कैरेट) : 50,300 (प्रति 10 ग्राम) चांदी : 72,000 रुपये (प्रति किलो)

विगत सप्ताह के भाव

21 मार्च (सोमवार) : सोना 49,600 रुपये (प्रति 10 ग्राम), चांदी 70,500 रुपये (प्रति किलो) 22 मार्च (मंगलवार) : सोना 49,600 रुपये (प्रति 10 ग्राम), चांदी 70,500 रुपये (प्रति किलो) 23 मार्च (बुधवार) : सोना 49,200 रुपये (प्रति 10 ग्राम), चांदी 70,000 रुपये (प्रति किलो) 24 मार्च (गुरुवार) : सोना 49,600 रुपये (प्रति 10 ग्राम), चांदी 70,500 रुपये (प्रति किलो) 25 मार्च (शुक्रवार) : सोना 50,200 रुपये (प्रति 10 ग्राम), चांदी 71,500 रुपये (प्रति किलो) 27 मार्च (शनिवार) : सोना 50,300 रुपये (प्रति 10 ग्राम), चांदी 72,000 रुपये (प्रति किलो)

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

हालमार्किंग खरीदारों को सोना की असली-नकली पहचान करने में मदद कर उनके निवेश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है। बीआइएस केयर एप से आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस एप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं, बल्कि इसके माध्यम से सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें भी की जा सकती हैं। यदि सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है, तो आप इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने की बाद एप के माध्यम से जानकारी तुरंत मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी