ब्रेकअप हुआ तो गर्लफ्रेंड की सहेली को सरेआम पीटा, खुद भी धुनाया

रांची गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप। गुस्से में छात्र ने गर्लफ्रेंड की सहेली की सरेआम पीटा गया। बाद में लोगों ने लड़के को भी पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 04:45 AM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
ब्रेकअप हुआ तो गर्लफ्रेंड की सहेली को सरेआम पीटा, खुद भी धुनाया
ब्रेकअप हुआ तो गर्लफ्रेंड की सहेली को सरेआम पीटा, खुद भी धुनाया

जागरण संवाददाता, रांची : गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप। गुस्से में छात्र ने गर्लफ्रेंड की सहेली की सरेआम पिटाई कर दी। रातू रोड में करीब आधे घंटे तक मारपीट के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। घटना शुक्रवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ का मामला समझ लड़के की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

छात्रा को भी शिकायत के लिए थाना भेजा गया। हालांकि छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके बाद छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। छात्रा ने बताया कि वह रातू रोड के ही एक स्कूल में पड़ती है। उसी स्कूल में पढ़ने वाली उसकी एक सहेली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इधर हाल में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप पर आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट कर रहा था। हालांकि छात्रा ने कहा है कि अपनी सहेली को ब्रेकअप के लिए बोला था। इसके बाद ही ब्रेकअप हुआ।

जानकारी मिलने के बाद बनाया पिटाई का प्लान : इधर आरोपित छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे जब मालूम हुआ कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह उसकी सहेली है, तो उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया। इसबीच शुक्रवार की सुबह जब छात्रा अपने घर से निकल कर स्कूल जा रही थी तभी उसके सहेली का बॉयफ्रेंड पहुंचा और गालिया देते हुए छात्रा को बीच सड़क पर पीटने लगा। स्थानीय लोगों ने छात्र की पिटाई की और छात्रा को बचाया। इस दौरान वहां पीसीआर वैन की पुलिस पहुंची थी। दोनों को पीसीआर वैन की पुलिस ने थाना पहुंचाया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी