नवविवाहिता ने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा; गंभीर हालत में रांची में भर्ती

बीते 30 जनवरी को इस जोड़े की शादी हुई थी शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस मामले में बीते दिन पंचायत भी हुई थी...

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:29 AM (IST)
नवविवाहिता ने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा; गंभीर हालत में रांची में भर्ती
नवविवाहिता ने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा; गंभीर हालत में रांची में भर्ती

रांची, जेएनएन : झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर है। यहां बगोदर में एक नई-नवेली दुल्हन नेे अपने सात जन्मों केे साथी के साथ बेरहमी की हदें पार करते हुए खूनी खेल खेला। आपसी झगड़े में नवविवाहिता पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से बुरी तरह काट डाला। जिसकी गंभीर हालत को देेखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

पति हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नउवाडीह गांव का रहने वाला बताया गया है। बताया गया कि 22 वर्षीय कुमार मंडल की शादी बीते 30 जनवरी को हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भुताही मोरगांव  गांव की देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था, एक सप्ताह पहले इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। इधर पत्नी देवी ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी