दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर पत्नी व बेटी को घर से निकाला

रांची : कोतवाली थाना में विवाहिता रेखा देवी व बेटी रिया को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पांचलाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता एवं बच्ची को घर से निकाल दिया।

By Edited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 06:31 AM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 06:31 AM (IST)
दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर पत्नी व बेटी को घर से निकाला
दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर पत्नी व बेटी को घर से निकाला
रांची : कोतवाली थाना में विवाहिता रेखा देवी व बेटी रिया को घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता पुरानी रांची की रहने वाली है। दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर विवाहिता और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया है। प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप पति लक्ष्मी पंडित, सास गायत्री देवी, ससुर नारायण पंडित और मौसी सास पर है। आरोपित लक्ष्मी पंडित समेत अन्य लोग सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्षो से विवाहिता ससुराल वालों की प्रताड़ना झेल रही थी। लाचार होकर विवाहिता ने कोतवाली थाना में पति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति समेत अन्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इधर, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। ::::::::::::::::::::: बेटी के जन्म के बाद से ज्यादा बढ़ी प्रताड़ना पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार रेखा देवी और लक्ष्मी पंडित की शादी ¨हदू रीति-रिवाज से 26 नवंबर 2007 में हुई थी। शादी के तीन माह तक हंसी खुशी जिंदगी चल रही थी। फिर ससुराल वालों ने प्रताड़ना शुरू कर दी। विवाहिता ने पहले यह जानकारी किसी को नहीं दी। 27 सितंबर 2008 को बेटी के जन्म होने के बाद से ससुराल में ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने फिर भी मामले की जानकारी नहीं दी। 15 अप्रैल 2018 को सास, ससुर और पति ने मारपीट कर देर रात घर से निकाल दिया। रातभर बेटी संग विवाहिता ने रिम्स में बिताया। इसके बाद दूसरे दिन मामले की जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने रिम्स पहुंच कर बहन को अपने साथ घर लाया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिर भाई ने बातचीत की, तो आरोपित पति लक्ष्मी पंडित ने कहा कि पांच लाख देने पर ही विवाहिता को अपने साथ घर में रखेगा।
chat bot
आपका साथी