विष्णुगढ़ के आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक, लोगों को सांस लेने में तकलीफ Hazaribagh News

Jharkhand. लॉकडाउन के दौरान आइसक्रीम फैक्ट्री बंद होने की वजह से वहां कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के संचालक पिंकू कुमार और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 12:06 PM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2020 12:06 PM (IST)
विष्णुगढ़ के आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक, लोगों को सांस लेने में तकलीफ Hazaribagh News
विष्णुगढ़ के आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक, लोगों को सांस लेने में तकलीफ Hazaribagh News

हजारीबाग, जासं। हजारीबाग प्रखंड के विष्णुगढ़ स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह गैस लीक होने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। गैस के प्रभाव में आने से आसपास के लोगों को सांस लेने की तकलीफ की समस्या और आंखों में जलन होने लगी। लॉकडाउन के दौरान आइसक्रीम फैक्ट्री बंद होने की वजह से वहां कोई मौजूद भी नहीं था। तत्काल स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के संचालक पिंकू कुमार को इसकी जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। फिर संचालक और स्थानीय लोगों की मदद से गैस लीक पर काबू पा लिया गया है। मालूम हो कि 2 माह पहले भी हजारीबाग में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस लीक की घटना हुई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी